{"_id":"57b873914f1c1bc61a6eb431","slug":"pu-punjab-university-pu-student-council-election-preparation-ofelection-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में एडमिशन बंद, छात्र काउंसिल चुनाव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में एडमिशन बंद, छात्र काउंसिल चुनाव की तैयारी शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने शुरू की चुनाव की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और चंडीगढ़ सहित एफिलिएटेड कॉलेजों में शनिवार को एडमिशन का आखिरी दिन था। पीयू और शहर के सभी कॉलेजों में एक साथ छात्र काउंसिल चुनाव के लिए मतदान होगा। पीयू प्रशासन ने चंडीगढ़ प्रशासन से छात्र काउंसिल चुनाव 9 सितंबर को कराने के लिए अनुमति मांगी है। जानकारी के अनुसार पीयू डीएसडब्ल्यू ऑफिस ने छात्र काउंसिल चुनाव की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। चुनाव की जिम्मेदारी डीएसडब्ल्यू को दी जाती है। सभी विभागों से एक हफ्ते में नए विद्यार्थियों का पूरा ब्योरा मांगा है। विभागों को सभी स्टूडेंट को चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही आई कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
पहली बार होगा नोटा का विकल्प
पीयू के अधिकतर विभागों में 75 फीसदी से अधिक छात्राएं हैं। ऐसे में चुनाव में जीत का दारोमदार लड़कियों की वोटों पर होगा। पीयू के 74 विभागों में करीब 14 हजार विद्यार्थियों को इस साल दाखिला दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस साल वोटरों की संख्या 400 से 500 के बीच बढ़ने की उम्मीद है। पहली बार पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में नोटा का विकल्प भी मिलेगा।
पुलिस विभाग तय करेगा चुनाव की तारीख
पीयू प्रशासन ने 9 सितंबर को चुनाव कराने के लिए यूटी के गृह सचिव, डीसी और आईजी पुलिस को चिट्ठी भेजी है। चुनाव की तिथि पर लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी चंडीगढ़ पुलिस की होगी। गृहसचिव और डीसी की ओर से मामले में अनुमति मिल चुकी है। अब सिर्फ आईजी पुलिस से अंतिम मुहर लगनी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग एक सितंबर के आसपास ही चुनाव की तिथि की अधिकारिक चिट्ठी जारी करेगा।
विज्ञापन
हॉस्टल में मिले आउटसाइडर तो कमरा होगा सील
पीयू कैंपस में सभी छात्र संगठनों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। स्टूडेंट सेंटर और विभागों में प्रचार जारी है। चुनाव नजदीक आते ही आउटसाइडर की एंट्री शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार पीयू प्रशासन आउटसाइडर को लेकर सख्ती बरतने की तैयारी में है। सभी हॉस्टल वार्डन को रुटीन में रेड करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्टूडेंट के साथ आउटसाइडर मिलने पर उसका हॉस्टल रूम तुरंत सील कर दिया जाएगा।
एनएसयूआई छात्र संगठन में दरार, नोटिस जारी
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में मुश्किल से 20 दिन शेष हैं। सभी छात्र संगठन एकजुट होने की तैयारी में है। लेकिन पीयू एनएसयूआई में फुट जारी है। मनोज लुबाना और हरदीप सिंह लाली दो गुट बन गए हैं। स्टूडेंट सेंटर सहित लॉ ऑडिटोरियम के बाहर दोनों गुटों में झड़प हो चुकी है। एनएसयूआई के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भी मामला नहीं सुलझा। शनिवार को दोनों गुटों को एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नोटिस जारी कर दिया है।
कोट
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव के लिए यूटी प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। चुनाव की तारीख पर अंतिम फैसला प्रशासन को करना है। पीयू प्रशासन चुनाव में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगा।
-प्रोफेसर नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू पंजाब यूनिवर्सिटी।