{"_id":"60c7c3808ebc3eac6448615d","slug":"pu-online-feedback-form-for-quality-check-of-teaching-work-chandigarh-news-pkl416705120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए फीडबैक फार्म ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू ने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए फीडबैक फार्म ऑनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए फीडबैक फार्म ऑनलाइन कर दिया है। विद्यार्थी दस सवालों के जवाब फार्म में दे सकेंगे। वह बता सकेंगे कि पढ़ाया गया विषय कैसा रहा और गुणवत्ता पर कितना फोकस किया गया।
बता दें कि नैक टीम ने वर्ष 2015 में पीयू का दौरा किया था। उस दौरान टीम ने पाया था कि छात्रों से पढ़ाई के बाद फीडबैक नहीं लिया जा रहा, जबकि यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस पर पीयू को काम करने के लिए कहा गया। तब से अब जाकर पीयू ने इसके लिए फार्म तैयार किया है। फार्म में नोट्स उपलब्ध कराए गए या नहीं, पढ़ाए गए विषय का माध्यम क्या रहा, शिक्षण कार्य से कितने संतुष्ट हैं, कितना विषय समय में आया? छात्रों के सवालों के जवाब दिए गए या नहीं आदि सवाल हैं। इस समय पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। ऐसे में पीयू की ओर से यह आवेदन ऑनलाइन ही वेबसाइट पर उपलब्ध है। कई कक्षाओं के विद्यार्थी इस फार्म को कक्षा समाप्ति के बाद पढ़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयू को इसका प्रचार-प्रसार करना चाहिए। कई छात्रों को तो इस फार्म के बारे में जानकारी तक नहीं है।