फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU did not give revision pay to 300 technical employees

पीयू ने 300 तकनीकी कर्मचारियों को नहीं दिया रिवीजन पे, आक्रोश

Sun, 19 Sep 2021 12:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
PU did not give revision pay to 300 technical employees
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के 300 तकनीकी कर्मचारियों को दस साल से रिवीजन पे नहीं मिला। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। सभी कर्मियों ने रजिस्ट्रार को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि उनको रिवीजन पे का लाभ देने के लिए आदेश दिए जा चुके हैं और उसका पालन किया जाए। वहीं पीयू प्रशासन चाहता है कि यह प्रस्ताव बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक में पास होकर आए।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में पंजाब सरकार ने रिवीजन पे लागू किया था। उस दौरान पंजाब विश्वविद्यालय ने अपने कर्मियों को लाभ दिया था। उस दौरान तकनीकी वर्ग के ग्रुप चार के कर्मचारियों को भी एरियर जारी किया गया। लगभग 60 कर्मचारियों को लाभ दिया गया था। बाकी ग्रुप के लोगों को यह लाभ नहीं मिल पाया। यह प्रस्ताव पीयू ने बाद में स्थगित कर दिया और एरियर वापसी की मांग कर्मियों से कर डाली। कर्मचारी हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने पीयू के आदेशों को नहीं माना। आखिर में कर्मचारियों की जीत हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पीयू ने भी एक आदेश में अन्य तकनीकी कर्मियों को रिवीजन पे का एरियर देने के आदेश जारी कर दिए, लेकिन इसका लाभ अब तक नहीं मिल पाया। कई कर्मचारी एरियर के इंतजार में सेवानिवृत्त भी हो गए। अब कर्मचारियों ने यह मुद्दा फिर उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed