फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU departments can get new president

विभागों को मिल सकते हैं नए अध्यक्ष, निकाला जा रहा है रास्ता

Sat, 28 Nov 2020 07:29 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
PU departments can get new president
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के उन विभागों को अध्यक्ष मिल सकते हैं जिनमें अभी तक नहीं हैं। इन विभागों का चार्ज डीयूआई के पास है। विभाग के ही कुछ शिक्षकों को विभाग अध्यक्ष के अधिकार दिए जा सकते हैं या फिर विभाग के ही किसी शिक्षक को चार्ज दिया जा सकता है। इससे विभाग का संचालन और बेहतर होगा। सूत्रों का कहना है कि डीयूआई के पास काम अधिक है। ऐसे में विभागों का कार्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

आठ विभाग ऐसे हैं जिनके पास अपने अध्यक्ष नहीं हैं। उनका कार्य उच्चाधिकारियों की ओर से देखा जा रहा है। अब नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर से सभी कक्षाओं का शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में विभागों का कार्य बढ़ेगा। विभागीय गतिविधियों को जारी रखना, पीयू प्रशासन के आदेशों का पालन करवाना, वेबिनार से लेकर तमाम कार्य विभागाध्यक्ष करते हैं। यह कार्य प्रभावित न हों, ऐसे में विभागाध्यक्ष की तैनाती हो सकती है। जिस तरह यूबीएस विभाग में चार शिक्षकों को चेयरमैन के अधिकार बांटे गए हैं, उसी तरह अन्य विभागों में भी ऐसा किया जा सकता है या फिर अध्यक्ष की ही तैनाती पीयू प्रशासन की ओर से की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि दिसंबर में इस कार्य पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed