{"_id":"6146303f8ebc3e1dd0653608","slug":"pu-cet-ug-entrance-exam-on-19th-september-chandigarh-news-pkl4272421148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीईटी यूजी प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीईटी यूजी प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सीईटी यूजी प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को हो रही है। इस परीक्षा के लिए पीयू समेत पंजाब में 24 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 7326 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
रविवार की सुबह 9 से 10.10 बजे तक गणित, सुबह 10.40 से 11.50 बजे तक रसायन विज्ञान, दोपहर 12.20 से 1.30 बजे तक भौतिक विज्ञान, दोपहर 2.20 से 3.30 बजे तक जीव विज्ञान का पेपर होगा। हर विषय में अलग-अलग विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। पीयू ने परीक्षा केंद्र पीयू कैंपस के अलावा चंडीगढ़ व पंजाब के कॉलेजों में बनाए हैं।
इन नियमों का छात्रों को करना होगा पालन
परीक्षा से एक घंटा पहले छात्रों को केंद्रों पर पहुंचना होगा।
परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद रिपोर्टिंग करने वाले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र साथ लाएं, अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ब्लैक बॉल/जेल पेन लाना होगा।
प्रत्येक पेपर के लिए दृष्टिबाधित/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति नहीं है।
उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, पेजर, वायरलेस सेट, कॉर्डलेस फोन आदि जैसे किसी भी दूरसंचार उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है।