फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU can also give low attendance students an opportunity to sit for the exam

कम हाजिरी वाले विद्यार्थियों को भी परीक्षा में बैठने का मौका दे सकती है पीयू

Thu, 18 Feb 2021 03:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
PU can also give low attendance students an opportunity to sit for the exam
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों को जिस तरह हाजिरी में छूट दी गई। उसी प्रकार मार्च में होने वाली परीक्षाओं में भी लगभग 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को यह राहत मिल सकती है। हालांकि सभी विद्यार्थियों की हाजिरी कम नहीं हैं, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से आदेश हैं कि 75 फीसदी हाजिरी होने पर ही विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। कोरोना से पहले यह आदेश पूरी तरह कामयाब रहा, लेकिन जैसे ही कोरोना आया तो ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हुईं। तमाम विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में कक्षाएं नहीं लीं, क्योंकि उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी नहीं थी। साथ ही कुछ विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन आदि का अभाव था। इसके चलते हाजिरी का प्रतिशत कम होता चला गया।
विज्ञापन

पीयू ने 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर दी। विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ रही थीं, क्योंकि उनकी हाजिरी कम थीं। इसे लेकर छात्र संगठनों ने पीयू के अधिकारियों को अवगत कराया और अधिकारियों ने फरवरी की परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को हाजिरी में छूट दे दी गई। अब उन विद्यार्थियों को चिंता सता रही है जिन्होंने नवंबर व दिसंबर में दाखिले लिए थे और उनकी परीक्षाएं मार्च में होने जा रही हैं। उनकी हाजिरी भी 75 फीसदी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएससयूआई समेत कुछ छात्र संगठनों ने पीयू प्रशासन को पत्र लिखे हैं कि इन विद्यार्थियों को भी हाजिरी में छूट प्रदान की जाए। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन इस पर मंथन कर रहा है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में इसके लिए आदेश जारी हो सकते हैं। हजारों विद्यार्थियों को इसके लाभ की उम्मीद है।

15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को राहत मिली
पंजाब विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को कम हाजिरी होने पर उन्हें परीक्षा में शामिल किया गया है। लगभग 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इस आदेश से राहत मिली है। मालूम हो कि पीयू की सेमेस्टर परीक्षाओं में तीन लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। मार्च में उन विद्यार्थियों की परीक्षा होगी, जिनका कोर्स पूरा नहीं हो पाया और उनके दाखिले दिसंबर में हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed