{"_id":"66955a0482abe81060081441","slug":"pu-administration-reduce-food-price-due-to-student-organizations-protest-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh PU में सस्ता हुआ खाना: अब 46.50 रुपये में मिलेगी स्पेशल थाली, विरोध जता रहे थे छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh PU में सस्ता हुआ खाना: अब 46.50 रुपये में मिलेगी स्पेशल थाली, विरोध जता रहे थे छात्र संगठन
Mon, 15 Jul 2024 10:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:50 PM IST
सार
पीयू प्रशासन ने मैस खाने के बढ़े दाम को लेकर छात्र संगठनों के साथ बैठक कर रेट कम किए हैं। सभी छात्र संगठन बढ़े दामों का विरोध कर रहे थे और इसी कड़ी में एबीवीपी ने सोमवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में हजारों छात्रों को सस्ता खाना मिलेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने खाने के दाम बढ़ाए थे, लेकिन छात्र इस फैसले का विरोध कर रहे थे। पीयू में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के महंगे खाने का विरोध को देखते हुए स्टूडेंट्स के राहत देने के लिए पीयू प्रशासन ने खाने के दामों में कटौती की है। पीयू के समस्त छात्र संगठन खाने के दाम करने के लिए एकजुट होकर रोष जता रहे थे।
विज्ञापन
पीयू प्रशासन ने मैस खाने के बढ़े दाम को लेकर छात्र संगठनों के साथ बैठक कर रेट कम किए हैं। सभी छात्र संगठन बढ़े दामों का विरोध कर रहे थे और इसी कड़ी में एबीवीपी ने सोमवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
छात्र संगठनों के साथ हुई बैठक के तहत हॉस्टल मैस में थाली का दाम 46 रुपये से कम कर 41 और स्पेशल थाली का 51 रुपये से घटाकर 46.50 रुपये किया। एबीवीपी ने प्रशासन के निर्णय का समर्थन किया, हालांकि अन्य कुछ छात्र संगठन अभी भी मैस के खाने के पुराने रेट रखने की मांग कर रहे हैं। एसएफएस, पीएसयू ललकार और पीएफयूएस ने मांग की कि मैस खाने के रेट पुराने सत्र के जितने होने चाहिए, जिसमें थाली 39 और स्पेशल थाली 46.50 रुपये की मिले।
विज्ञापन