{"_id":"59f8954d4f1c1bcc538ba195","slug":"pseb-preparations-for-improving-maths-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का गणित सुधारने में PSEB ने झोंकी ताकत, ये तैयारियां की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का गणित सुधारने में PSEB ने झोंकी ताकत, ये तैयारियां की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
PSEB
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में सामने आया था कि बच्चों का हाथ गणित में सबसे ज्यादा तंग है। करीब 93 हजार बच्चे मैथ की परीक्षा में फेल हो गए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने बच्चों की गणित सुधारने को पूरी ताकत झोंकने की तैयारी की है।
शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के निर्देश पर एससीईआरटी ने ऐसी योजना बनाई है कि बच्चों को व्यावहारिक जानकारी दी जाए, इसलिए सभी स्कूलों में गणित मेले करवाने की तैयारी की गई है। हर मेले के पहले प्री-फेयर होंगे, जिनमें तैयारी करवाई जाएगी। पहले चरण में 6-10 नवंबर तक प्री-फेयर, 11 को मेला, दूसरे चरण में 11-18 तक प्री-फेयर, 19 को मेला और तीसरे चरण में 20-25 तक प्री-फेयर और 26 को गणित मेला आयोजित किया जाएगा। इन मेलों में छठी से आठवीं तक केसभी बच्चों का भाग लेना जरूरी होगा। प्री-फेयर केलिए स्कूल प्रिंसिपल ही कोई तीन पीरियड तय करेंगे।
मेले के लिए बच्चों की संख्या के मुताबिक उनकेग्रुप बनाए जाएंगे, हर ग्रुप में छठी, सातवीं, आठवीं का एक बच्चा होना जरूरी है। मेले वाले दिन अभिभावकों, गणमान्य लोगों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों और दूसरी क्लासों के बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा। प्री-फेयर केदौरान बच्चों को मॉडल या एक्टिविटी केलिए जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा। मेले के दौरान बच्चे खुद लोगों को मॉडल व एक्टिविटी के बारे में बताएंगे। मेले में आने वाले लोगों का फीडबैक लेने को विशेष तौर पर चार्ट लगाया जाएगा। मेले के दौरान महान गणितज्ञों के पोस्टर लगाए जाएंगे। सभी डाइट प्रिंसिपल, मैथ फैकल्टी, जिला शिक्षा अफसर विभिन्न स्कूलों का दौरा कर गणित मेलों की मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
टीचरों को दी गई ट्रेनिंग
गणित मेले से पहले शिक्षा विभाग ने मैथ टीचरों की विशेष ट्रेनिग का भी प्रबंध किया है। 11 अक्तूबर से सभी मिडल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के मैथ टीचरों को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं।