{"_id":"63f86ea2f90f8a87760485e5","slug":"pseb-postponed-exam-of-10-2-english-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: परीक्षा से तीन घंटे पहले 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर वायरल, एग्जाम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: परीक्षा से तीन घंटे पहले 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर वायरल, एग्जाम रद्द
Fri, 24 Feb 2023 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:44 PM IST
सार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को ऐन मौके पर बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया। इसके बाद स्कूल गए बच्चे मायूस लौट गए।
विज्ञापन
पेपर रद्द होने के बाद मायूस लौटते बच्चे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) का 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र शुक्रवार को परीक्षा से ठीक तीन घंटे पहले लीक हो गया। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर अंग्रेजी का पेपर शेयर होने लगा। इसकी भनक लगते ही बोर्ड ने परीक्षा को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। शिक्षा बोर्ड ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पेपर लीक की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड का 12वीं कक्षा का अंग्रेजी पेपर शुक्रवार दोपहर दो बजे से शुरू होना था। बोर्ड की तरफ से जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं लाने के लिए ट्रक भी मुख्यालय से रवाना कर दिए गए थे। कई सेंटरों में विद्यार्थी भी पहुंचना शुरू हो गए थे। इसी बीच, सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल हो गया। इसकी सूचना सबसे पहले गुरदासपुर जिले के एक अधिकारी को मिली।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को दी। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के ध्यानार्थ मामला लाया गया और उसके तुरंत बाद पेपर को रद्द करने का फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। पीएसईबी की 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2215 केंद्र स्थापित किए गए थे। इसमें 3914 सरकारी, एडेड, एफिलिएटेड और एसोसिएट स्कूलों के 299744 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इससे पहले बोर्ड 20 फरवरी को पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित कर चुका है।
विज्ञापन
किस अधिकारी ने प्रश्न पत्र खोला, इसकी जानकारी दें
पेपर लीक होने के बाद पीएसईबी ने परीक्षा केंद्रों को सूचित किया कि अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र का पैकेट न खोला जाए। अगर किसी ने पैकेट खोल लिया है तो तुरंत पीएसईबी को सूचित करे। यह भी बताया जाए कि समय से पहले पेपर कैसे और किस अधिकारी ने कितने बजे खोला। साथ ही, प्रश्न पत्र वाले पैकेट को तुरंत बैंक में जमा करवाया जाए।
परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए चुना था बैंक का विकल्प
पीएसईबी में कुछ साल पहले पेपर लीक होने की घटनाएं आम थीं। इसके बाद बोर्ड मैनेजमेंट ने तोड़ निकाला कि प्रश्न पत्र बैंकों में भेजे जाएंगे। परीक्षा के दिन कंट्रोलर की उपस्थिति में प्रश्न पत्र निकालकर परीक्षा केंद्रों में पहुंचाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक बैंकों में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इस वजह से पेपर लीक हो गया।
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों के बाहर से ही वापस भेजा
विद्यार्थी दोपहर 12 बजे से परीक्षा केंद्रों में पहुंचना शुरू कर हो गए थे। करीब सवा एक बजे पीएसईबी ने परीक्षा का रद्द करने का फैसला ले लिया। सूचना मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों से विद्यार्थियों को वापस भेजना शुरू कर दिया गया। इससे विद्यार्थियों के चेहरे मायूस हो गए।