फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PSEB made a big change in the division of marks of two subjects

PSEB ने किया बड़ा बदलाव: अब प्रैक्टिकल से अधिक अंक लिखित परीक्षा के मिलेंगे, अगले सत्र से लागू होगा फैसला

Thu, 13 Oct 2022 04:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 04:34 PM IST
सार

इस फैसले से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी जो कि खेलों में कम दिलचस्पी लेते हैं। यह आदेश अकादमिक साल 2022-23 से लागू होंगे। याद रहे कि पीएसईबी की बोर्ड परीक्षाओं में हर साल सात लाख से अधिक छात्र अपीयर होते है। उन्हें इस फैसले से बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
PSEB made a big change in the division of marks of two subjects
पीएसईबी - फोटो : PSEB

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दो विषयों के अंक विभाजन में बदलाव किया है। अब दोनों विषयों में लिखित परीक्षा के अंक प्रैक्टिकल विषय से अधिक होंगे। पीएसईबी ने इस संबंध में सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। साथ ही स्कूलों को कहा गया कि वह इस बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करें।

विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से 9वीं और 10वीं सेहत एवं शारीरिक शिक्षा लिखित परीक्षा पहले 20, प्रैक्टिकल विषय के 70 और 10 अंक आईएनए के होते थे। अब लिखित परीक्षा के 50 अंक, प्रैक्टिकल विषय के 40 अंक और आईएनए के 10 अंक रहेंगे। कक्षा 11वीं और 12वीं के शारीरिक शिक्षा और खेल विषय की लिखित परीक्षा पहले 20 अंक, प्रैक्टिकल 70 अंक और आईएनए के 10 अंक होते थे। अब लिखित परीक्षा 50 अंक की होगी, प्रैक्टिकल विषय के 40 अंक और आईएनए के 10 अंक रहेंगे। 

विज्ञापन

पीएसईबी की तरफ से यह फैसला काफी मंथन के बाद लिया गया है। इससे उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी जो कि खेलों में कम दिलचस्पी लेते हैं। यह आदेश अकादमिक साल 2022-23 से लागू होंगे। याद रहे कि पीएसईबी की बोर्ड परीक्षाओं में हर साल सात लाख से अधिक छात्र अपीयर होते है। उन्हें इस फैसले से बड़ी राहत मिली है।

रोल नंबर ऑनलाइन होंगे जानकारी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा इसी महीने 28 और 30 तारीख का आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 19 तारीख तक फार्म भरे जाएंगे। 21 तारीख को रोल नंबर जारी होंगे। रोल नंबर ऑनलाइन ही जारी होंगे। किसी के घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। अगर किसी को रोल नंबर संबंधी दिक्कत आती है तो उसे इसे दूर करने लिए पीएसईबी से संपर्क करना होगा। वहीं, परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed