{"_id":"62c337a4303007264b0633a1","slug":"pseb-10th-result-2022-punjab-board-class-10th-results-will-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB Class 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें- चेक करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB Class 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें- चेक करने का तरीका
Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
सार
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से जारी होने वाले कक्षा 10वीं के अंतिम परिणाम में टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं के अंक शामिल होंगे। पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को दोनों टर्म परीक्षाओं में 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
पीएसईबी
- फोटो : PSEB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। जबकि विद्यार्थी बुधवार को बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख पाएंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने इसकी पुष्टि की और बताया कि परिणाम घोषित करने के लिए सभी तैयारियां पूर कर ली गई हैं।
विज्ञापन
पीएसईबी के चेयरमैन मंगलवार को दोपहर सवा 12 बजे वर्चुअल तरीके से परिणाम घोषित करेंगे। बता दें कि पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा में हर साल साढ़े तीन लाख विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। विद्यार्थी रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
PSEB 10th Result: टर्म-1 और टर्म-2 दोनों परीक्षाओं के अंक होंगे शामिल
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से जारी होने वाले कक्षा 10वीं के अंतिम परिणाम में टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं के अंक शामिल होंगे। पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को दोनों टर्म परीक्षाओं में 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
वहीं, न्यूनतम अंक पाने में विफल रहने वाले छात्रों को फेल घोषित किया जाएगा। हालांकि, सिर्फ एक-दो विषयों में फेल रहे छात्रों को पूरक यानी कंपार्टमेंट दी जाएगी। छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के बाद पीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
PSEB 10th Result कैसे और कहां करें चेक?
- सबसे पहले छात्रों को पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा
- यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
- इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा
- यहां रिजल्ट विंडो में अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें
- अब आपका पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- आप पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव या प्रिंट आउट कर लें