{"_id":"5c46dc7ebdec2211a00c7054","slug":"prtc-bus-s-ticket-can-now-be-purchased-by-debit-and-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीआरटीसी की बसों में मिलेगी ये सुविधा, नकद पैसा रखने से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीआरटीसी की बसों में मिलेगी ये सुविधा, नकद पैसा रखने से मिलेगा छुटकारा
Tue, 22 Jan 2019 02:38 PM IST
ajay kumar
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
PRTC
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय में इजाफे के बाद अब पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) ने अपनी सवारियों को आधुनिक सेवाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत पीआरटीसी की बसों में अब डेबिट व क्रेडिट कार्ड से टिकट खरीदी जा सकेंगी। इसके लिए कंडक्टरों को स्वाइप मशीनें जारी कर दी गई हैं। फिलहाल इस बड़ी योजना को ट्रायल के तौर पर कारपोरेशन ने लुधियाना डिपो से शुरू किया है। अगर यहां यह ट्रायल सफल रहा, जो जल्द इसे पूरे पंजाब में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीआरटीसी के बेड़े में इस समय कुल 1075 बसें हैं। नई बसें बेड़े में शामिल करने से अब कारपोरेशन की आमदनी भी अच्छी खासी हो गई है। कारपोरेशन की बसों से होने वाली रोजाना की आय एक करोड़ 40 लाख रुपये तक पहुंच गई है। अब कारपोरेशन ने अपनी सवारियों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं देने का फैसला लिया है। इसके तहत पीआरटीसी की बसों में अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से टिकटें खरीदने की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
अकसर खुले पैसों की किल्लत के कारण बसों में कंडक्टरों और सवारियों को परेशानी होती है। खुले पैसे न होने पर कंडक्टर आमतौर पर सवारियों को जारी होने वाली टिकट के पीछे उन्हें वापस किए जाने वाले पैसे लिख देते हैं। कंडक्टर कह देते थे कि जैसे ही खुले पैसे मिलेंगे, उनके पैसे वापस कर देंगे। खुले पैसों को लेकर अकसर सवारियों और कंडक्टरों के बीच कहासुनी भी होने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पीआरटीसी बसों में टिकट खरीदने की सुविधा शुरू की जा रही है। पीआरटीसी के कंडक्टरों के पास जो वर्तमान में इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीनें हैं, उन्हीं में नया साफ्टवेयर डालकर डेबिट व क्रेडिट कार्ड स्वाइप की सुविधा देने का विचार है। फिलहाल इस संबंध में कारपोरेशन के इस फील्ड के माहिर काम कर रहे हैं। -सुरिंदर सिंह, जीएम (आपरेशन), पीआरटीसी