{"_id":"67012eeb984b448e200d4e91","slug":"prtc-bus-overturns-due-to-loss-of-balance-two-passengers-killed-21-injured-chandigarh-news-c-84-1-spkl1047-100170-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संतुलन बिगड़ने से पीआरटीसी की बस पलटी, दो यात्रियों की मौत, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संतुलन बिगड़ने से पीआरटीसी की बस पलटी, दो यात्रियों की मौत, 21 घायल
Sat, 05 Oct 2024 05:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। भवानीगढ़ में चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात गांव बालद कलां के समीप पीआरटीसी बठिंडा डिपो की एसी बस बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढे नौ बजे चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही पीआरटीसी की बस गांव बालद कलां के पास पहुंची तो अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। एसी बस होने की वजह से बस की दरवाजा भी नहीं खुल पा रहा था और बस में सवार यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल लोगों को भवानीगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया।
घायलों में तरणजीत सिंह संगरूर, सतीश कुमार हैदराबाद, राजिंदर कुमार बालद कलां, जस्सी बड़रूखां, गुरप्रीत कौर तुंगावाली, गुरलाल सिंह लौंगोवाल, मनीश संगरूर, पवन कुमार संगरूर, रोहित संगरूर, सुनीता नालागढ़, सुखराज सिंह चंडीगढ़, बलविंदर सिंह बठिंडा, गुरनीलम कुमार बरनाला, सुखप्रीत कौर दूलोवाल, जोती रानी रामपुरा फूल, यादविंदर सिंह लहरा मुहब्बत, लखविंदर सिंह बखोपीर, सांवाज संगरूर, शिवम मुक्तसर साहिब, सुमित गोयल बरनाला और रिशी कुमार बठिंडा शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना भवानीगढ़ के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि घायलों में से राजिंदर कुमार निवासी बालद कलां और गुरप्रीत कौर निवासी तुंगावाली (बठिंडा) की राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई।
फोटोः05एसजीआरपी01-संगरूर भवानीगढ़ में पलटी पीआरटीसी की बस। संवाद