{"_id":"662584d0373af2ae490dd8e4","slug":"prtc-bus-accident-18-injured-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-4223-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीआरटीसी बस खड़े टिप्पर से टकराई, चालक व कंडक्टर समेत 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीआरटीसी बस खड़े टिप्पर से टकराई, चालक व कंडक्टर समेत 18 घायल
विज्ञापन
सभी घायल राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन, सेहत मंत्री डाॅ. बलबीर हालचाल जान पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला-चीका रोड पर जौडियां सड़क के नजदीक रविवार सुबह पीआरटीसी बस खड़े टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में बस के चालक व कंडक्टर के अलावा 16 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया।
मामले के जांच अधिकारी थाना सन्नौर से पुलिस मुलाजिम बलजिंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे पीआरटीसी की बस पटियाला से चीका की तरफ जा रही थी। रास्ते में जब यह बस जौडियां सड़क पार करके थोड़ा आगे पहुंची तो आगे से आ रही एक स्विफ्ट कार को बचाने के दौरान सड़क के किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराई। बस की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। उधर बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स का दस्ता मौके पर पहुंच गया और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। तुरंत घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में बस का चालक बलजिंदर सिंह (47) निवासी गांव नूरपुर जिला पटियाला व कंडक्टर सुरिंदर सिंह (45) निवासी गांव चुनागरा पातड़ां के अलावा 16 सवारियां भी शामिल रहीं। कंडक्टर सुरिंदर सिंह की दोनों टांगें टूट गई हैं और तीन अन्य सवारियां गंभीर बताई जा रही हैं। बाद में सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात वाली जगह पर सीमेंट स्टोर होने के कारण रेत व बजरी के ढेर लगे रहते हैं। साथ ही दिन में तकरीबन हर समय ट्राले व अन्य बड़ी गाड़ियां सीमेंट से भरी खड़ी रहती हैं। जिस कारण जाम लगा रहने से हादसे होने का खतरा रहता है। कईं बार पुलिस प्रशासन में शिकायत भी की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।