फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Provision of drinking water, waiting area and toilets for polling staff in Punjab

Loksabha Election: पोलिंग स्टाफ के लिए पेयजल, वेटिंग एरिया और शौचालयों का करें प्रबंध, आयोग का निर्देश

Thu, 02 May 2024 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 May 2024 12:43 PM IST
सार

पंजाब में 1 जून 2024 को मतदान होना हैं और उन दिनों गर्मी शिखर पर होगी। यही कारण है कि चुनाव आयोग की तरफ से पोलिंग स्टाफ को गर्मी से बचाने के लिए उचित प्रबंध, पेयजल, वेटिंग एरिया, पुरुषों और महिलाओं के लिए साफ शौचालयों का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Provision of drinking water, waiting area and toilets for polling staff in Punjab
मतदान केंद्रों पर जातीं पोलिंग पार्टियां - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में लोकसभा मतदान 2024 के दौरान मौसम विभाग की तरफ से वोटों वाले दिन 1 जून को अधिक गर्मी होने की चेतावनी दी गई है। इसके चलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सभी डिप्टी कमिश्नरों-कम-जिला निर्वाचन अधिकारियों को गर्मी से बचाव के लिए पोलिंग स्टाफ की सुविधा के लिए उचित कदम उठाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए पंजाब के डिप्टी कमिशनरों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पोलिंग स्टाफ की सुविधा के लिए उचित प्रबंध यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को जारी किए पत्र में अधिकारियों को सभी प्रशिक्षण स्थानों और कलेक्शन सेंटरों, पोलिंग स्टेशनों पर जरूरी दवाओं और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा स्टाफ के लिए कूलर, खाने-पीने के लिए व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जन शिकायत निवारण प्रणाली, गर्मी से राहत के लिए टेंटों का उचित प्रबंध, संकेतक चिह्नों की व्यवस्था और पोलिंग पार्टी के कलेक्शन सेंटरों पर पहुंचाने और पोलिंग सामग्री सौंपने के बाद स्टाफ को घर छोड़ने की व्यवस्था करने के लिए भी बोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट के लिए फॉर्म मुहैया करवाए जाएं
उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण शाम 6 बजे के बाद भी वोटिंग के लिए कतार लगने की संभावना है, जिस कारण पोलिंग स्टेशनों पर रोशनी के लिए बिजली के पुख्ता प्रबंध भी किए जाएंगे। सिबिन सी ने कहा कि यह यकीनी बनाया जाए कि ड्यूटी स्टाफ अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी चुनाव कर्मियों को ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) और पीबी (पोस्टल बैलेट) के लिए फॉर्म मुहैया करवाए जाएं और वोटर सुविधा केंद्रों के द्वारा उनकी समय पर वोटिंग करवाई जाए। 


असुरक्षित बूथों पर होंगे विशेष सुरक्षा प्रबंध
रायकोट के एसडीएम और सहायक रिटर्निंग अफसर बेअंत सिंह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के संबंध में पुलिस और सिविल प्रशासन अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में तहसीलदार विश्वजीत सिंह सिद्धू, नायब तहसीलदार हरपाल सिंह, डीएसपी रछपाल सिंह ढींडसा, थाना प्रभारी शहरी लखविंदर सिंह, थाना सदर प्रभारी अमृतपाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में असुरक्षित पोलिंग बूथों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और नगर निवासियों को बिना डर और लालच के वोट डालने को उत्साहित किया गया। असुरक्षित पोलिंग बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा देने पर चर्चा की गई। चुनाव और पुलिस अधिकारियों ने एकसुर में किसी भी तरह का नशा लेकर वोट न डालने की भी अपील की। बैठक में चुनाव आयोग का टोल फ्री नंबर 1950 जारी करते हुए कहा गया कि डरा धमका और किसी भी तरह का लालच देकर वोट देने का दबाव बनाने वालों की तुरंत जानकारी दें। अधिकारियों ने लैंडलाइन नंबर 01624-267934 भी जारी किया और कहा कि इस नंबर पर भी जनता चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकती है। बैठक में असुरक्षित पोलिंग बूथों के सेक्टर अफसर, बीएलओ, नंबरदार, पटवारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed