{"_id":"5733894b4f1c1bb54d91991a","slug":"protests-of-traders-against-parking-off-sad-chief-support-to-dhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग बंद पर व्यापारियों का विरोध, धवन के साथ आए अकाली प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग बंद पर व्यापारियों का विरोध, धवन के साथ आए अकाली प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
हरमोहन धवन का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान जगजीत सिंह कंग ने मेयर को चेतावनी दी है। कंग ने कहा है कि वीरवार तक अगर पार्किंग नहीं खोली गई तो अकाली दल शुक्रवार को सेक्टर-17 में वाहनों की एंट्री रोक देगा। यहां तक कि साइकिल भी चलने नहीं दी जाएगी। जगजीत सिंह कंग ने कहा कि अकाली दल का भाजपा के साथ गठबंधन है।
विज्ञापन
गलत मुद्दों पर वह भाजपा का साथ नहीं देंगे। जो पार्किंग अस्तित्व में है, उसे बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। यह मनमानी है। शहर के लोग मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। फैसला वापस लेना ही होगा। हरमोहन धवन ने जो स्टैंड लिया है वह सही है। मेयर अरुण सूद जबरदस्ती कर रहे हैं। पार्किंग बंद होने से व्यापारियों और ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
कंग ने कहा कि वह वीरवार को गवर्नर प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि पुराने मास्टर प्लान के तहत बंद किए रास्ते खोले जाएं। साथ ही शराब के ठेके सुबह 10 बजे खोले जाएं और रात 11 बजे तक बंद हो जाने चाहिए। रात 11 बजे के बाद ठेके खुले तो इलाके के एसएचओ पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन