फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protests against CAA and NRC in several cities of Punjab

पंजाब के कई शहरों में सीएए के विरोध में प्रदर्शन, हरियाणा के जींद में हुआ दो गुटों में विवाद

Thu, 30 Jan 2020 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब/हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब/हरियाणा Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Protests against CAA and NRC in several cities of Punjab
सीएए और एनआरसी के खिलाफ अबोहर में निकाली गई रैली।

सीएए और एनआरसी को लेकर पंजाब और हरियाणा में कई जगह विरोध-प्रदर्शन हुए। पंजाब के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतरे। अबोहर, सुनाम, पठानकोट और पटियाला में लोगों ने सीएए के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की। वहीं हरियाणा के जींद में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे बहुजन क्रांति मोर्चा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन


मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया। बात ज्यादा बढ़ती उससे पहले ही पुलिस ने बीच बचाव कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया। इसके बाद बहुजन क्रांति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुलिस सुरक्षा में रानी तालाब से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुक्तसर में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बुधवार को गिद्दड़बाहा में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। साथ ही इस कानून को वापस लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। सुबह ग्यारह बजे तक शहर के विभिन्न बाजार भी बंद रहे। भीम आर्मी के नेतृत्व में खटीक समाज, वाल्मीकि समाज, धानक समाज, सीपीआई व मुस्लिम समाज ने घंटाघर चौक के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी के सदस्य धर्मपाल धामी और दलित नेता बाबा नछत्तर सिंह सूफी ने कहा कि केंद्र सरकार की नागरिकता संशोधन कानून का पूरी तरह से विरोध करते हैं और यह कानून पूरे भारतवर्ष के लिए घातक है। केंद्र सरकार ने जल्द ही यह कानून वापस नहीं लिया तो बडे़ स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा।

अबोहरः सीएए के खिलाफ रोष मार्च निकाला

सीएए और एनआरसी के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के लोगों तथा मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने डा. भीमराव आंबेडकर चौक के निकट धरना देकर रोष जताया। इसके अलावा शहर में रोष रैली निकालने के बाद एसडीएम व डीएसपी को मांगपत्र भी सौंपा।

सुनाम ऊधम सिंह वाला: सीएए के खिलाफ आईटीआई चौक पर धरना
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में डॉ. अंबेडकर सभा, मुसलिम सभा, बाल्मीकि नौजवान सभा समेत अन्य संगठनों ने आईटीआई चौक में धरना दिया। इससे यातायात बाधित रहा। काले झंडे थामे आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने मांग की कि नागरिकता संशोधन कानून को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। यह कानून देश की मूल भावना के विपरीत है।

सभी वर्गों को इसमें शामिल किया जाए। साथ ही मांग की गई कि चुनाव में ईवीएम का प्रयोग नहीं किया जाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया ईवीएम में बडे़ स्तर पर गड़बड़ी करके केंद्र सरकार अपने सियासी हित साध रही है। लगातार महंगाई बढ़ रही है। इससे गरीब परेशान हैं और उन्हें परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। 

पठानकोट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष तोषित महाजन की अध्यक्षता में सुजानपुर में रोष प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में एनआरसी, सीएए रद्द कर युवाओं को रोजगार देने की मांग वाले पोस्टर लेकर केंद्र के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। 

तोषित महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून बनाकर देश के लोगों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सरकार लोक हितैषी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। चुनाव के दौरान कहा गया था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पिछले 5 वर्षों में देश में तीन करोड़ 64 लाख युवा बेरोजगार हुए हैं। 

देश में बेरोजगारी की दर 7.5 फीसदी हो गई है, जो कि 45 वर्ष में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जितने भी फैसले लिए हैं वह सभी देश और लोक विरोधी साबित हुए हैं। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी, जिसके चलते बेरोजगारी बढ़ी। भारत की अर्थव्यवस्था केंद्र की गलत नीतियों के चलते बुरे दौर से गुजर रही है।

पीयू स्टूडेंट्स ने नो सीएए, एनआरसी लिख पतंगें उड़ाईं
पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने नो सीएए, एनआरसी लिखी पतंगें उड़ाकर बुधवार को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया। यूनियन के जिला प्रधान अमन ने कहा कि पिछले दिनों लखनऊ में पतंगें उड़ाकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे बच्चों खिलाफ कार्रवाई हुई। कर्नाटक में स्कूल के बच्चों के खिलाफ पर्चा किया गया, क्योंकि उन्होंने इस कानून के खिलाफ नाटक का मंचन किया था। स्टूडेंट नेता रणजीत व अर्श ने कहा कि मोदी सरकार देश के लोगों को रोजगार देने में असमर्थ है और सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed