फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest on road construction without pavement

बिना फुटपाथ के सड़क बनाने पर प्रदर्शन

Sat, 03 Apr 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Protest on road construction without pavement
चंडीगढ़। सड़क के किनारे फुटपाथ न बनाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामदरबार में प्रदर्शन किया। नगर निगम के एसडीओ के फुटपाथ बनाने के आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया। यह रोष प्रदर्शन रामदरबार के साथ लगते हल्लोमाजरा चौक से ट्रांजिट कैंप को जाती सड़क पर हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर रोष जताया। इस दौरान स्थानीय पार्षद भरत कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में पूर्व मेयर कमलेश और पार्षद सतीश कैंथ के अलावा कई नेताओं ने बताया कि जंक्शन-39 (हल्लोमाजरा) से लेकर ट्रांजिट कैंप तक जो सड़क बनाई जा रही है, उसके दोनों तरफ फुटपाथ नहीं बनाया जा रहा है। कमलेश और सतीश कैंथ ने बताया कि इस सड़क पर हजारों की संख्या में लोग पैदल चलते हैं। मजदूर फैक्टरी में काम करने जाते हैं। सेना के जवान पंचकूला कमांड अस्पताल, जीरकपुर, अंबाला आदि जगहों पर जाने के लिए पैदल हल्लोमाजरा चौक पर जाते हैं, इसलिए सड़क के किनारे फुटपाथ बनाना बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन

सतीश कैंथ ने बताया कि राम दरबार की मुख्य सड़कें सात-आठ सालों से टूटी हुई हैं। इनकी मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के रोड विंग के एसडीओं ने फुटपाथ का निर्माण करने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन खत्म किया। धरने में पूर्व मेयर कमलेश और पार्षद सतीश कैंथ, मुकेश राय, रमेश शर्मा, वीएन तिवारी, रामस्वरूप, बीरेंद्र राय, अनिल गोयल, जैकी, ताराचंद, अखिलेश ठाकुर, ज्वाला सिंह, मनोज पवार, मनोज गर्ग भजन कौर, इरफान, बीएन दास, गौतम दाऊद, शशि, देवश्री, पिंकी सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। अब वह ओछी राजनीति पर उतर आई है। नियमों के अनुसार सड़क बन रही है। कांग्रेस अच्छे काम में बाधा डाल रही है। कांग्रेस कितना भी बाधा डाले, विकास के कार्य चलते रहेंगे। फुटपाथ और रोड गली भी बनेगी। -भरत कुमार, स्थानीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed