{"_id":"575da2694f1c1b283e11b96a","slug":"protest-of-jbt-teacher-against-education-department-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी अध्यापकों के विरोध का ये तरीका देख चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी अध्यापकों के विरोध का ये तरीका देख चौंक जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 13 Jun 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी अध्यापकों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षा रूपी सांकेतिक भैंस के आगे बीन बजाई। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर रविवार को चयनित जेबीटी अध्यापकों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। फतेहाबाद व सिरसा के जेबीटी अध्यापकों ने धरना जारी रखा।
विज्ञापन
इन दौरान चयनित जेबीटी अध्यापकों ने शिक्षा रूपी सांकेतिक भैंस के आगे बीन बजाई। भैंस आगे बीन बजाने का कारण जिला फतेहाबाद प्रभारी अजयपाल भोडिया ने बताया कि जिस प्रकार भैंस के आगे बीन बजाने से उस पर कोई असर नहीं होता, उसी प्रकार शिक्षा विभाग के आगे चयनित जेबीटी अध्यापक पिछले 29 दिनों से धरना-प्रदर्शन रूपी बीन बजा रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग अब तक टस से मस नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विभाग इस भर्ती से संबंधित कोई भी कार्य नहीं कर रहा। अध्यापकों की मांग है कि उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र दिए जाएं। इन चयनित जेबीटी अध्यापकों कहना है कि जब तक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से उनकी नियुक्ति पर रोक जारी है, तब तक नियुक्ति नहीं हो सकती। लेकिन इसके बाद भी चयनित जेबीटी अध्यापकों का धरना जारी है। लगभग 40 दिन का समय मिलने के बाद भी सरकार ने भर्ती की ओर कदम नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन
इस मौके पर कृष्ण कड़वासरा, सुधीर हंजीरा, सुरेंद्र बेनीवाल, मुकेश काजल, राजीव, कविता वर्मा, विनोद सिहाग, पवन कुमार, देवकी नंदन, कुसुम, विक्की, राममूर्ति, राधेश्याम, नेहा, सुषमा मौजूद थे।