फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest of businessman against paid parking

पेड पार्किंग के खिलाफ दुकानदार उतरे सड़कों पर

Sun, 09 Mar 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 09 Mar 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
protest of businessman against paid parking

शहर में पेड पार्किंग का मामला पूरी तरह गर्मा गया है। शनिवार को दो मार्केटों में पेड पार्किंग के खिलाफ दुकानदार सड़कों पर आ गए।

विज्ञापन


माहौल खराब होने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच दुकानदारों और पार्किंग ठेकेदार के मुलाजिमों में बहस तक हो गई।

गुस्साए दुकानदारों ने निगम कमिश्नर से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि वह शहर से बाहर हैं।

सारा मामला निपटा लिया जाएगा। किसी भी कीमत पर दुकानदारों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। शनिवार दोपहर सवा बारह बजे के करीब फेज-5 की बूथ मार्केट के दुकानदार पेड पार्किंग के विरोध में आ गए।

उनका कहना था कि शहर में किसी भी बूथ मार्केट की पार्किंग पेड नहीं की गई है। जबकि फेज-5 में निगम ऐसा कर दुकानदारों से धक्काशाही कर रहा है।

इससे उनकी दुकानदारी खराब हो जाएगी। जिस जगह पर पेड पार्किंग की जा रही है, वहां अभी मार्केट पूरी तरह विकसित नहीं भी नहीं हुई है।

 इसी बीच लोगों ने निगम कमिश्नर से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्किंग पेड नहीं होगी। इसके बाद दुकानदार शांत हुए।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर दो बजे फेज-3बी2 की मार्केट में दुकानदार बैक साइड पार्किंग के पेड करने के विरोध में आ गए। ठेकेदार के मुलाजिम शोरूम के बिल्कुल साथ से 20 फुट जगह छोड़कर पोल लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार इसी चीज पर भड़के गए। वह अधिक जगह छोड़ने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद ठेकेदार और दुकानदारों का पक्ष सुना गया।

आखिर में दुकानदारों की मांग के अनुसार जगह देने पर सहमति बनी। इस दौरान हरनेक सिंह कटानी, आत्माराम अग्रवाल, वरूण गुप्ता, अशोक बंसल,  गुरप्रीत सिंह हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed