फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest in punjab's Batala against murder

पंजाबः जीटी रोड पर शव रखकर लगाया गया जाम, गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या

Sun, 20 Jan 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Protest in punjab's Batala against murder
प्रदर्शन करते मृतक के परिजन

युवक की हत्या के विरोध में लोगों ने शव रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जीटी रोड जाम रहा। मामला पंजाब के बटाला है। यहां के थाना डेरा बाबा नानक के अधीन गांव पड्डा में शुक्रवार रात एक युवक की हत्या के बाद शनिवार को बटाला में अकाली समर्थक परिजनों और अकाली नेताओं ने जीटी रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने रशपाल सिंह का शव जीटी रोड पर स्थित गांधी चौक के बीच रखकर एक घंटा चक्का जाम कर दिया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जिला यूथ अकाली दल के प्रधान रमनदीप सिंह संधू और अकाली नेता सोनू लंगाह भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और अकाली नेताओं का आरोप है कि रशपाल की हत्या करने वाले कांग्रेस समर्थक हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिस मामले में नामजद आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करे।
विज्ञापन


वहीं हमलावर पक्ष के एक युवक, जो उन पर क्रास केस बनाने के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल है, उसे गिरफ्तार किया जाए। एक घंटे बाद डीएसपी प्रह्लाद सिंह के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने शव उठाया और अपना प्रदर्शन बंद किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Protest in punjab's Batala against murder
रोते बिलखते मृतक के परिजन

प्रदर्शन के दौरान मृतक रशपाल सिंह के चचेरे भाई सुखचैन सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच मामूली सा झगड़ा हुआ था। उसी झगडे़ की रंजिश में आरोपी सुखदेव सिंह और उसके पांच अन्य साथियों ने रशपाल सिंह को शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। अकाली नेता सोनू लंगाह ने बताया कि रशपाल सिंह अकाली दल से संबंधित था। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावर कांग्रेसी समर्थक हैं। 

सोनू लंगाह ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि हत्या हुए 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, मगर पुलिस ने अभी तक आरोपियों के घरों में रेड तक नहीं की। महज खानापूर्ति के लिए मामला दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा एक युवक खुद ही चोटिल होकर अस्पताल में भर्ती हो गया है ताकि किसी तरह पीड़ित परिवार पर झूठा क्रास पर्चा हो सके। उनकी मांग है कि जो युवक सिविल अस्पताल में दाखिल है, उसको गिरफ्तार किया जाए और इसके अलावा मामले में नामजद आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।       

डीएसपी सिटी प्रह्लाद सिंह ने बताया है कि इस मामले में नामजद एक व्यक्ति घायल है और डेरा बाबा नानक से रेफर होकर बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हैं कि उन पर कोई भी गलत कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। डीएसपी ने बताया कि थाना डेरा बाबा नानक में मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। डीएसपी ने आगे बताया कि जो व्यक्ति बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल है, वहां पर उन्होंने पुलिस की टीम लगा दी और वह पुलिस की कस्टडी में हैं। जैसे ही उक्त व्यक्ति अस्पताल से डिस्चार्ज होगा, उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed