{"_id":"46c014a3800dc777b213abd5462dd1db","slug":"protest-by-womans-against-wine-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह पर फूटा महिलाओं का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-40, 23 के बाद अब सेक्टर-38 वेस्ट के रेजिडेंट्स शराब के नए खुले ठेके के विरोध में आ गए हैं। सोमवार को यहां की एक्टिव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और निवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया और शराब का ठेके का शटर खुद बंद किया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर-39 पुलिस थाना प्रभारी गुरमुख सिंह और वार्ड पार्षद अरुण सूद भी पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह का कहना है कि यह ठेका रिहायशी इलाके की अंदरूनी मिनी मार्केट में खुला है।
विज्ञापन
इसके चारों तरफ रेजिडेंशियल एरिया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने यहां पर शराब का ठेका खोलने की मंजूरी दे दी। इस मौके पर थाना प्रभारी ने लोगों को कह कि वह इस मामले को लेकर उपायुक्त को मिल सकते हैं, लेकिन रेजिडेंट्स ने मिलने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि ठेका खुलने से उनके यहां का माहौल खराब हो जाएगा। वहीं सेक्टर-40 की मार्केट में खुले शराब के ठेके का विरोध जारी है। यहां की मार्केट एसोसिएशन की अध्यक्ष रजनी तलवार का कहना है कि किसी भी सूरत में उनके यहां पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।
पूर्व पार्षद सुनीता चौधरी के घर के सामने माड़ी वाला टाउन में सोमवार को शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया। सीनियर सिटीजन एसोसिएशन मनीमाजरा टाउन के बैनर तेल लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रशासन और ठेका प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व पार्षद सुनीता चौधरी, एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान चंद्र शर्मा, केपी शर्मा, महीपाल, चरनजीत चन्नी, ओम प्रकाश, सुलेख चंद जैन, राज कुमार, रविंद्र कौर और सुरेंद्र कौर ने बताया जिस जगह शराब का ठेका खोला जा रहा है। उस दुकान के बिल्कुल साथ राशन का डिपो भी है।
डिपो पर रोजाना सैकड़ों औरतें राशन लेने आती हैं। साथ ही रिहायशी इलाके में यह ठेका होने से बच्चों और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
पूर्व पार्षद सुनीता चौधरी और ज्ञान चंद शर्मा ने चेतावनी दी कि वह किसी भी सूरत में इस जगह ठेका नहीं खुलने देंगे। वहीं, लोगों के विरोध के चलते सोमवार शाम को ठेका प्रबंधक ठेका बंद करके चले गए।