{"_id":"4575b619a4377cdf3ad4459823f3a88d","slug":"protest-against-movie-msg-and-aamir-khan-pk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PK और MSG के विरोध में हिंदू-सिख सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PK और MSG के विरोध में हिंदू-सिख सड़क पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 27 Dec 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सिरसा मुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह की 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म मैसेंजर आफ गॉड का जहां सिख जत्थेबंदियों सख्त विरोध जता रही हैं वहीं आमिर खान की फिल्म पीके का भी हिंदू संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं। दोनों फिल्मों की लेकर पैदा होने वाले विवाद को रोकने के लिए पंजाब पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
खुफिया विंग ने भी चौकसी तेज की है। मालवा क्षेत्र में सिरसा प्रेमियों का ज्यादा बोलबाला होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जहां 700 स्पेशल पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं, जिनमें 300 महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जहां सिख संगठन फिल्म मैसेंजर आफ गॉड का कड़ा विरोध कर रहे हैं वहीं संत गुरमीत राम रहीम सिंह का कहना है कि डेरा सिरसा की गद्दी संभालने के बाद उनकी जिंदगी के अनुभवों पर आधारित यह फिल्म बनाई गई है। इसमें नौजवानों को नशे इत्यादि बुराइयों से बचने के लिए परमात्मा का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने बताया कि बरनाला के सिनेमा घरों के समक्ष स्पेशल दंगा निरोधक दस्ते व पुलिस फोर्स तैनात की गई है। डेरा सिरसा मुखी की फिल्म के पोस्टर लगने के मद्देनजर पुलिस मुस्तैदी बढ़ाई गई है, लेकिन जिले में अभी तक कोई भी विवादित मामला सामने नहीं आया।