फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest Against Lakhimpur Kheri Violence in Chandigarh and Mohali

ट्राईसिटी में लखीमपुर घटना का विरोध: चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में घेरा डीसी दफ्तर, कई जगह निकाला कैंडल मार्च

Mon, 04 Oct 2021 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 02:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना के खिलाफ किसानों ने चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में प्रदर्शन किया। तीनों शहरों में डीसी दफ्तर के बाहर किसानों ने अपना आक्रोश जताया। ट्राईसिटी में कई जगह कैंडल मार्च भी निकाला गया।

विज्ञापन
Protest Against Lakhimpur Kheri Violence in Chandigarh and Mohali
चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसान को रोकता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में किसानों और उनके समर्थकों ने सोमवार को सेक्टर-17 स्थित उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ का कार्यालय घेर लिया। किसान तीन घंटे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर डटे रहे। इस दौरान पुलिस से टकराव हुआ। कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। बाद में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। 

विज्ञापन


नौजवान किसान एकता चंडीगढ़ और बीकेयू चढूनी व टिकैत के पदाधिकारियों के अलावा शहर के चौक-चौराहों पर किसानी झंडा लिए खड़े रहने वाले समर्थक घेराव में शामिल होने पहुंचे थे। उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। यहां किसान नेताओं और समर्थकों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। घेराव के बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

 
नौजवान किसान एकता चंडीगढ़ और बीकेयू चढूनी चंडीगढ़ इकाई के प्रधान किरपाल सिंह और प्रतीक मान ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही लखीमपुर खीरी घटना के दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो। इस मौके पर बाबा लाभ सिंह, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा, डॉ. प्यारे लाल गर्ग, सतनाम सिंह टांडा, प्रोफेसर मनजीत सिंह, गुरचरणजीत सिंह काला, राजकौर गिल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किरपाल सिंह ने बताया कि धरने में नौजवान किसान एकता, बीकेयू चढ़नी और टिकैत, पेंडू संघर्ष कमेटी, पीएसयू ललकार, किसान एकता मटका चौक, केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा, एसएफएस, एसओआई, एएसए, निष्काम सेवा जत्था चंडीगढ़, पंजाबी जागरण मंच, मुस्लिम भाईचारा सोसाइटी, एआईकेएफ, कुल हिंद मिशन सभा, लायर्स फॉर ह्यृमनिटी संस्थाओं का सहयोग मिला।

मोहाली में किसानों ने दिन में डीसी दफ्तर घेरा, शाम को निकाला कैंडल मार्च

Protest Against Lakhimpur Kheri Violence in Chandigarh and Mohali
मोहाली में धरना देते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

संयुक्त किसान मोर्च के बैनर तले किसानों ने सुबह तीन घंटे तक जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स के बाहर धरना दिया और डीसी को मांग पत्र सौंपा। वहीं, शाम को किसानों और किसान समर्थकों की ओर से विभिन्न जगह कैंडल मार्च निकाले गए। जिसमें युवा से लेकर महिलाएं तक शामिल हुईं। इस दौरान घटना की निंदा की गई। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि इस दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा पहरा मजबूत बनाया गया था। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जानकारी के मुताबिक संयुक्त किसान पक्का मोर्चा के सेक्टर-66 के सचिव मनिंदर सिंह चिल्ला ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आदेशानुसार देशभर के किसानों की ओर से डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया। जिसके चलते मोहाली के सभी किसान संगठनों ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। 

इस दौरान काफी दिग्गज नेता धरने में डटे रहे। जबकि शाम को यूथ कांग्रेस की तरफ से फेज-7 से लेकर फेज-3-5 तक की लाइटों पर कैंडल मार्च निकाला। इसी तरह एनएसयूआई की तरफ से सेक्टर-70 एयरपोर्ट रोड पर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के नजदीक कैंडल मार्च निकाला गया और वहीं खरड़ और कुराली के विभिन्न इलाकों में भी प्रदर्शन हुए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग
इस मौके पर जसपाल सिहं नियामिंया ने बताया कि किसान संगठन और किसान संयुक्त मोर्चे की ओर से दिए गए मांग पत्र के अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की ओर से भड़काऊ भाषण देने और नफरत फैलाने के चलते केस दर्ज किया जाए। इसके साथ ही तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज करने और किसानों के खिलाफ हिंसा के लिए एक वीडियो में उकसा रहे हैं। उन्होंने उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि संवैधानिक पद पर बैठकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे अन्नदाता के विरुद्ध योजना बनाने और हिंसा के आदेश देने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को तुरंत पद से हटाया जाए।

कांग्रेस ने धरना देकर डीसी को सौंपा ज्ञापन  

पंचकूला के सेक्टर-17/18 के चौक पर सोमवार को यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके अलावा राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए। 

लखीमपुर खीरी में किसानों को बेदर्दी से मारने वाले मंत्री के बेटे और उसका साथ देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही घटना की सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता वाली कमेटी से जांच कराई जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालका के विधायक प्रदीप चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर 17/18 के चौक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते जिला सचिवालय पहुंचे और वहां उपायुक्त को दो ज्ञापन सौंपे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed