{"_id":"688eea8c61975be6e60402a8","slug":"protest-against-geo-fencing-attendance-system-in-haryana-health-workers-announce-one-hour-work-boycott-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जियो फेंसिंग हाजिरी सिस्टम का विरोध; स्वास्थ्य कर्मियों का एलान, 4 अगस्त को एक घंटे का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जियो फेंसिंग हाजिरी सिस्टम का विरोध; स्वास्थ्य कर्मियों का एलान, 4 अगस्त को एक घंटे का कार्य बहिष्कार
Sun, 03 Aug 2025 12:27 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:27 PM IST
सार
हरियाणा में फेंसिंग आधारित हाजिरी सिस्टम के विरोध में एक घंटे के लिए कार्य बहिष्कार रहेगा। इस कार्य बहिष्कार से 4 अगस्त को प्रदेश के सिविल अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जियो फेंसिंग आधारित हाजिरी सिस्टम के विरोध में सोमवार, 4 अगस्त को एक घंटे के लिए कार्य बहिष्कार करने का एलान किया है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी-कर्मचारी तालमेल कमेटी, हरियाणा ने प्रदेशभर के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शर्मिला ने बताया कि 3 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इस दौरान सिविल सर्जन कार्यालयों पर गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी और सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कमेटी ने मांग की है कि जियो फेंसिंग सिस्टम को तुरंत वापस लिया जाए। इस कार्य बहिष्कार से 4 अगस्त को प्रदेश के सिविल अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन