{"_id":"ab1ebd38e12a329a8b81de9ecfebca96","slug":"protest-against-education-deptt-by-ett-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में पानी की टंकी पर चढ़े ईटीटी टीचर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में पानी की टंकी पर चढ़े ईटीटी टीचर्स
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 17 Jul 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोहाना में ईटीटी बेरोजगार टीचर्स विरोध प्रदर्शन करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गए। सोहाना में इस समय प्रदेश भर से करीब 3400 बेरोजगार टीचर्स एकत्रित हैं और शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जता रहे हैं।
विज्ञापन
टीचरों का आरोप है कि हमने ईटीटी टेस्ट क्लीयर किया हुआ है। शिक्षा विभाग ने 4901 टीचरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। एक महीना पहले मेरिट लिस्ट भी जारी की गई थी, लेकिन अभी तक विभाग ने काउंसलिंग नहीं कराई है। शिक्षा विभाग मनमर्जी कर रहा है और काउंसलिंग कराने में देरी कर रहा है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टकी पर चढ़े टीचरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। टीचरों का कहना है कि जब तक शिक्षा विभाग काउंसलिंग शुरू नहीं करेगा, तब तक हम नीचे नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन