फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest against dog beating incident in chandigarh

कुत्ते को लटकाकर पीटने के मामले ने तूल पकड़ा, विरोध प्रदर्शन

Sun, 31 Jan 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
protest against dog beating incident in chandigarh

चंडीगढ़ में लावारिस कुत्ते को पेड़ से उल्टा लटका कर पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एनजीओ ने केंद्रीय विहार सोसायटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने वीडियो में शामिल पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई और चौथे आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोसाइटी के लोगों से ऐसी क्रूरता की उम्मीद नहीं थी। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी सेक्टर-48 स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी के पदाधिकारी हैं। गिरफ्तार लोगों में सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट बीपी सैनी, सीनियर ट्रेजरॉर वीके बंसल और ठेकेदार उमेश कुमार शामिल हैं। जबकि, इस मामले में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ब्रजेश कौशल को शहर के बाहर होने की वजह से गिरफ्तार नही किया जा सका है।
विज्ञापन


वहीं, एनजीओ पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) पंजाब इकाई के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि वीरवार शाम को केंद्रीय विहार सोसायटी में लोगों ने एक कुत्ते को पेड़ से उल्टा लटका कर बेरहमी से पीटा और उसे बोरे में बंद कर शहर से बाहर फेंक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ता पिछले छह सात माह से सोसायटी में रहता था। मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना की मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग कर ली। इसके बाद वीडियो सोशल साइट पर डाल दी। वीडियो के वायरल होने के बाद वह कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी तक भी पहुंच गई। मंत्री ने इस मामले की जांच पीएफए पंजाब को सौंपी और जांच के आदेश दिए।

मंगलवार को आई थी पागल कुत्ते की शिकायत

कार्यकारी थाना प्रभारी सरिता रॉय ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, चौथे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि, पुलिस की जांच में सामने आया कि मंगलवार को पुलिस में पागल कुत्ते की शिकायत आई थी।


उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत थी कि एक पागल कुत्ता लोगों का सोसाइटी में आना जाना मुश्किल कर रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने नगर निगम में सूचना देने की सलाह दी थी। हालांकि, विडियो में शामिल पुलिसकर्मी पर भी जांच जारी है। मामले की जांच में किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed