फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest against controversial movie MSG

'फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' को रिलीज नहीं होने देंगे'

Wed, 24 Dec 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 24 Dec 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
protest against controversial movie MSG

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम की फिल्म ‘दी मैसेंजर ऑफ गॉड’ को लेकर सिख संगठनों ने अपना रुख साफ कर दिया है।

विज्ञापन


सिख धर्म प्रचारकों व विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रमुखों का कहना है कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो रिलीज होते ही सिख समुदाय सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगा। राज्य सरकारों को जनभावनाओं को ध्यान में रखकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगानी चाहिए ताकि प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे।

पुरजोर करेंगे फिल्म का विरोध
सिख धर्म प्रचारक एवं गुरुद्वारा संत बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि डेरा मुखी पर यौन शोषण, हत्या का केस चल रहा है। आर्मी इंटेलीजेंस ने डेरा सच्चा सौदा में हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने की बात कही है। ऐसा विवादीत व्यक्ति हीरो कैसे हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा में लोगों को गुमराह किया जाता है। राज्य सरकारों को इस फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए। श्री अकाल तख्त साहिब ने सरकार से रोक की मांग की है वह जायज है। अगर सरकार ने फिल्म रिलीज पर रोक नहीं लगाई तो सिख समुदाय सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगनी चाहिए फिल्म पर रोक
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार एंव तख्त दमदमा सहिब के प्रमुख बलवंत सिंह नंदगढ़ का कहना है कि श्री अकाल तख्त साहिब ने डेरा मुखी की फिल्म पर रोक लगाने की जो मांग की है वह सोच समझकर की गई है। डेरा मुखी पर संगीन मामले सीबीआई कोर्ट में चल रहे हैं। फिल्म रिलीज होती है तो इससी शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए सरकार फिल्म पर रोक लगाए।

डेरा प्रमुख मामले में सरकार को चेतावनी

protest against controversial movie MSG

सिरसा सिरसा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश साहुवाला का कहना है कि डेरा मुखी गुरमीत सिंह का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है। तरह-तरह के पाखंड करके जनता को गुमराह करना डेरा मुखी का काम है।

हत्या व बलात्कार का केस सीबीआई कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहा है और अब  लोगों को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश एससी ने दिए हैं। ऐसा शख्स संत नहीं हो सकता है। डेरा मुखी की फिल्म पर सरकार रोक लगाए और अगर रोक नहीं लगी तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अकाल तख्त के फरमान की हर हालत में पालना होगी।

डटकर करेंगे फिल्म का विरोध
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा का कहना है कि डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी अगर रिलीज हुई तो इसका डटकर विरोध किया जाएगा। डेरा की कारगुजारियों की पोल खुलकर सबके सामने आ चुकी है।

फिल्म के हीरो पर एक ओर मामले में सीबीआई जांच बैठ चुकी है। अकाल तख्त की सरकार से जो मांग है वह बिलकुल सही है। फिल्म पर रोक लगनी चाहिए और नहीं लगती तो डटकर इसका विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed