'फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' को रिलीज नहीं होने देंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम की फिल्म ‘दी मैसेंजर ऑफ गॉड’ को लेकर सिख संगठनों ने अपना रुख साफ कर दिया है।
सिख धर्म प्रचारकों व विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रमुखों का कहना है कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो रिलीज होते ही सिख समुदाय सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगा। राज्य सरकारों को जनभावनाओं को ध्यान में रखकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगानी चाहिए ताकि प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे।
पुरजोर करेंगे फिल्म का विरोध
सिख धर्म प्रचारक एवं गुरुद्वारा संत बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि डेरा मुखी पर यौन शोषण, हत्या का केस चल रहा है। आर्मी इंटेलीजेंस ने डेरा सच्चा सौदा में हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने की बात कही है। ऐसा विवादीत व्यक्ति हीरो कैसे हो सकता है।
उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा में लोगों को गुमराह किया जाता है। राज्य सरकारों को इस फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए। श्री अकाल तख्त साहिब ने सरकार से रोक की मांग की है वह जायज है। अगर सरकार ने फिल्म रिलीज पर रोक नहीं लगाई तो सिख समुदाय सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।
लगनी चाहिए फिल्म पर रोक
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार एंव तख्त दमदमा सहिब के प्रमुख बलवंत सिंह नंदगढ़ का कहना है कि श्री अकाल तख्त साहिब ने डेरा मुखी की फिल्म पर रोक लगाने की जो मांग की है वह सोच समझकर की गई है। डेरा मुखी पर संगीन मामले सीबीआई कोर्ट में चल रहे हैं। फिल्म रिलीज होती है तो इससी शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए सरकार फिल्म पर रोक लगाए।
डेरा प्रमुख मामले में सरकार को चेतावनी
सिरसा सिरसा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश साहुवाला का कहना है कि डेरा मुखी गुरमीत सिंह का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है। तरह-तरह के पाखंड करके जनता को गुमराह करना डेरा मुखी का काम है।
हत्या व बलात्कार का केस सीबीआई कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहा है और अब लोगों को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश एससी ने दिए हैं। ऐसा शख्स संत नहीं हो सकता है। डेरा मुखी की फिल्म पर सरकार रोक लगाए और अगर रोक नहीं लगी तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अकाल तख्त के फरमान की हर हालत में पालना होगी।
डटकर करेंगे फिल्म का विरोध
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा का कहना है कि डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी अगर रिलीज हुई तो इसका डटकर विरोध किया जाएगा। डेरा की कारगुजारियों की पोल खुलकर सबके सामने आ चुकी है।
फिल्म के हीरो पर एक ओर मामले में सीबीआई जांच बैठ चुकी है। अकाल तख्त की सरकार से जो मांग है वह बिलकुल सही है। फिल्म पर रोक लगनी चाहिए और नहीं लगती तो डटकर इसका विरोध किया जाएगा।