फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest Against Baba Ramdev and Patanjali Products due to Controversial Statement on Brahmans

ब्राह्मणों ने जलाया बाबा रामदेव का पुतला और पतंजलि उत्पादों की 'होली', वजह बना एक बयान

Mon, 04 Feb 2019 02:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Feb 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Baba Ramdev and Patanjali Products due to Controversial Statement on Brahmans
बाबा रामदेव का पुतला जलाया
ब्राह्मण समुदाय ने विरोधी नारेबाजी करते हुए पंतजलि उत्पादों की होली जलाई और बाबा रामदेव का पुतला भी फूंका, इसकी वजह बना उनका एक बयान। विरोध प्रदर्शन करते हुए बाबा रामदेव को ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगे जाने की चेतावनी दी। इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोबर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में पंचायत हुई।
विज्ञापन


इसमें ब्राह्मण संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने की। पंचायत में बाबा रामदेव द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सभी जिला मुख्यालयों पर ब्राह्मण समाज बाबा रामदेव का पुतला फुंककर राज्य सरकार और भारत सरकार को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्यवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन


वहीं पतंजलि के किसी भी उत्पाद का प्रयोग ब्राह्मण समुदाय के लोग नही करेंगे। चेतावनी दी गई कि अगर बाबा रामदेव ने माफी नहीं मांगी तो उनका विरोध जारी रहेगा। ब्राह्मण नेता सुरेंद्र शर्मा, रोहित गौतम, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा माफी मांगने तक वो लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान के नेतृत्व में समाज के  लोगों ने सन्निहित सरोबर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से मीरी पीरी चौक तक जुलूस निकाला। इसके अलावा बाबा रामदेव के पुतले और पंतजलि उत्पादों की होली जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed