{"_id":"5c57f976bdec2273a67c9c0d","slug":"protest-against-baba-ramdev-and-patanjali-products-due-to-controversial-statement-on-brahmans","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मणों ने जलाया बाबा रामदेव का पुतला और पतंजलि उत्पादों की 'होली', वजह बना एक बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मणों ने जलाया बाबा रामदेव का पुतला और पतंजलि उत्पादों की 'होली', वजह बना एक बयान
Mon, 04 Feb 2019 02:06 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव का पुतला जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समुदाय ने विरोधी नारेबाजी करते हुए पंतजलि उत्पादों की होली जलाई और बाबा रामदेव का पुतला भी फूंका, इसकी वजह बना उनका एक बयान। विरोध प्रदर्शन करते हुए बाबा रामदेव को ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगे जाने की चेतावनी दी। इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोबर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में पंचायत हुई।
इसमें ब्राह्मण संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने की। पंचायत में बाबा रामदेव द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सभी जिला मुख्यालयों पर ब्राह्मण समाज बाबा रामदेव का पुतला फुंककर राज्य सरकार और भारत सरकार को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्यवाई की मांग करेगा।
वहीं पतंजलि के किसी भी उत्पाद का प्रयोग ब्राह्मण समुदाय के लोग नही करेंगे। चेतावनी दी गई कि अगर बाबा रामदेव ने माफी नहीं मांगी तो उनका विरोध जारी रहेगा। ब्राह्मण नेता सुरेंद्र शर्मा, रोहित गौतम, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा माफी मांगने तक वो लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सन्निहित सरोबर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से मीरी पीरी चौक तक जुलूस निकाला। इसके अलावा बाबा रामदेव के पुतले और पंतजलि उत्पादों की होली जलाई।