फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prostitution racket busted in Chandigarh by police

Chandigarh: बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पुलिस ने 18 महिलाओं को छुड़ाया, इनमें 11 थाईलैंड की

Mon, 27 Mar 2023 08:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Mar 2023 08:44 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों में दोनों स्पा सेंटर के मालिक भी शामिल है। इन सभी के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम 1956 के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। चारों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Prostitution racket busted in Chandigarh by police
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये सेक्स रैकेट सेक्टर-8 में स्पा के नाम पर चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इनमें 11 महिलाएं थाईलैंड की हैं। ये सभी टूरिस्ट व वर्क वीजा पर भारत आई हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात को यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-8 के कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार का काम चल रहा है। पुलिस ने सूचना को सत्यापित किया और इसके बाद रविवार रात को दो स्पा सेंटर में छापा मारा। पकड़े गए चारों आरोपियों की पहचान सेक्टर-45 में रहने वाले गुरमीत सिंह, पिंजौर के अतीक रहमान, पंचकूला सेक्टर-12 में रहने वाले विनोद उर्फ विक्की और चंडीगढ़ के रहने वाले विकास के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में दोनों स्पा सेंटर के मालिक भी शामिल है। इन सभी के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम 1956 के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। चारों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैकेट में और कौन-कौन शामिल, जांच कर रही पुलिस
छापे के दौरान पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर से 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इनमें से 11 थाईलैंड की रहने वाली हैं व अन्य भारत के अलग-अलग राज्यों की हैं। इन सभी को पुलिस ने यूटी प्रशासन के समाज कल्याण विभाग को सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार थाईलैंड की सभी महिलाओं के पास वैध पासपोर्ट है और वह भारत टूरिस्ट व वीजा परमिट पर आई हैं। पुलिस मामले में और जानकारी जुटाने में लगी है कि इस सेक्स रैकेट में और कौन-कौन शामिल है? बता दें कि सेक्टर- 8 में कई स्पा सेंटर चलते हैं, जिनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed