{"_id":"669867fadf2278c31704af24","slug":"proposal-to-give-gallantry-awards-to-6-police-officers-for-stopping-farmers-from-going-to-delhi-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-470649-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर 6 पुलिस अफसरों को वीरता पुरस्कार देने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर 6 पुलिस अफसरों को वीरता पुरस्कार देने का प्रस्ताव
विज्ञापन
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर 6 पुलिस अफसरों को वीरता पुरस्कार देने का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के दौरान किसानों को दिल्ली कूच न करने देने को लेकर हरियाणा सरकार ने पुलिस के अधिकारियों को वीरता पुरस्कार देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है। शंभू और जींद के दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर आठ लेयर की सुरक्षा के चलते किसान आगे नहीं बढ़ पाए थे। इसी को आधार बनाते हुए सरकार ने गृह मंत्रालय को 6 पुलिस अधिकारियों के नाम भेजे हैं। इनमें अंबाला रेंज के आइजी सिबास कविराज, तत्कालीन एसपी जश्नदीप रंधावा, डीसीपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी रामकुमार का नाम भी इस लिस्ट में है। दूसरे बॉर्डर पर एसपी सुमित कुमार, डीएसपी अमित भाटिया का नाम शामिल है। बता दें कि सशस्त्र बलों, अन्य कानूनी रूप से गठित बलों और नागरिकों के अधिकारियों और कर्मियों की बहादुरी और बलिदान के सम्मान के रूप में गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाते हैं।