फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Proposal of Chandigarh to Yamunanagar Railway Line canceled

झटका: चंडीगढ़-यमुनानगर रेलमार्ग का प्रस्ताव रद्द, तीन बैठकों के बाद भी नहीं बनी बात, टूटा लोगों का ख्वाब

Thu, 19 Oct 2023 05:23 PM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Oct 2023 05:23 PM IST
सार

चंडीगढ़-यमुनानगर के बीच 91 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जानी थी। 875 करोड़ रुपये इसकी लागत आंकी गई थी। सर्वे के लिए 25 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए थे। मगर अब इस प्रोजेक्ट को रदद् कर दिया गया है। इससे चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिले के लोगों को झटका लगा है। 

विज्ञापन
Proposal of Chandigarh to Yamunanagar Railway Line canceled
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़-यमुनानगर रेलमार्ग का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। रेल लाइन प्रोजेक्ट को लेकर करीब तीन बार रेलवे और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई लेकिन नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन


चंडीगढ़-नारायणगढ़-यमुनानगर रेलवे लाइन प्रोजेक्ट का काम वर्षो से फाइलों में चल रहा है। वर्ष 2013-14 में इस प्रोजेक्ट का जिक्र बजट सत्र में किया गया और इसके सर्वे के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट भी रखा गया था लेकिन नौ साल बाद भी प्रोजेक्ट पर कोई काम शुरू नहीं किया गया। इस प्रोजेक्ट के निर्माण का आधा खर्च राज्य सरकार और आधा रेल मंत्रालय को उठाना था। यह रेललाइन 91 किलोमीटर लंबी बननी थी और अनुमानित 875 करोड़ रुपये लागत आनी थी।

विज्ञापन

रेल लाइन बनती तो बढ़ता कारोबार और रोजगार

अगर चंडीगढ़-नारायणगढ़-यमुनानगर रेल लाइन का निर्माण होता है तो इस क्षेत्र में प्रगति तेज होती। रेल कनेक्टिविटी से उद्योग और तेज गति से विकसित होंगे। इस प्रोजेक्ट से सढौरा, नारायणगढ़, रायपुररानी, बरवाला, रामगढ़ व पंचकूला में भी रोजगार के साधन पैदा होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्ष 2013-14 में रेलवे ने चंडीगढ़-यमुनानगर रेल मार्ग प्रस्तावित किया था। हालांकि बाद में केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया। वर्तमान में ऐसी कोई योजना नहीं है। ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष, हरियाणा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed