{"_id":"6ad83a00e8568e4c6d05ba27","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-bahadurgarh-family-suspects-murder-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बहादुरगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बहादुरगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Wed, 21 Oct 2026 09:35 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 21 Oct 2026 09:35 AM IST
सार
अचूकी कुमारी अपने मकान में फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद उसका देवर जतिन उसे लेकर सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद जतिन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बहादुरगढ़ में लाइनपार स्थित धर्म विहार में मंगलवार रात एक 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अचूकी कुमारी पत्नी विनय निवासी धर्म विहार, लाइनपार बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल शव सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में रखा गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात अचूकी कुमारी अपने मकान में फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद उसका देवर जतिन उसे लेकर सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद जतिन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
वहीं, महिला के मायके पक्ष के लोगों को उसकी मौत को लेकर संदेह है। परिजनों का शक है कि अचूकी कुमारी की हत्या की गई है। हालांकि, अभी तक हत्या की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है और मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल महिला का शव सामान्य अस्पताल में रखा हुआ है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन