{"_id":"6ad7cf672b92c0b9cd032739","slug":"burning-of-100-feet-tall-effigy-of-ravana-in-barad-and-60-feet-tall-effigy-in-cantonment-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171578-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बराड़ा में 100 और छावनी में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बराड़ा में 100 और छावनी में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
विज्ञापन
अंबाला शहर के रामबाग में मंगलवार को दशहरे के अवसर पर मेघनाथ व कुंभकरण का पुतलों का दहन किया गया
- पुतले दहन के बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा आसमान, शोभायात्रा रही आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बराड़ा में 100 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। अंबाला सिटी के रामबाग मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। छावनी में भी दो प्रमुख स्थानों पर रावण के पुतले का दहन हुआ।
गांधी मैदान में श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी ने 60 फीट का रावण, 55 फीट का कुंभकरण और 50 फीट का मेघनाद का पुतला तैयार करवाया था। मंत्री विज ने यहां रामलीला के पात्रों का उत्साह बढ़ाया और जनता को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। बजाजा बाजार में श्री रामलीला कमेटी ने 55 फीट का रावण, 50 फीट का कुंभकरण और 45 फीट का मेघनाद का पुतला दहन किया। दोनों मैदानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि हजारों दर्शक शांतिपूर्वक उत्सव का आनंद ले सकें।
दशहरा उत्सव का एक प्रमुख आकर्षण पारंपरिक शोभायात्रा रही। भगवान श्रीराम अपनी वानर सेना के साथ सेवा समिति क्रेच और अनाज मंडी से निकले। दूसरी ओर रावण अपनी सेना के साथ निर्धारित मेला स्थलों तक पहुंचा। दोनों सेनाओं के बीच युद्ध का प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन को उपस्थित दर्शकों ने पसंद किया। मेला स्थलों पर भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन
यह पर्व झूठ पर सच्चाई की जीत का प्रतीक : विज
रावण के पुतले के दहन के तुरंत बाद आकाश रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। इस आतिशबाजी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में दशहरा पर्व में शिरकत की। उन्होंने कहा, यह पर्व झूठ पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। मंत्री विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से विभिन्न समितियों को अनुदान देने की घोषणा की। रेलवे रोड (नाचघर) दशहरा कमेटी, श्री रामलीला नाटक समाज तोपखाना दशहरा कमेटी और शास्त्री कॉलोनी परिवार रैजिडेंस सोसायटी को 5-5 लाख रुपये दिए गए। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी और श्री रामलीला बजाजा बाजार कमेटी को 10-10 लाख रुपये का एलान किया गया। कमेटियों के पदाधिकारियों ने मंत्री को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।