फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Proposal for merger of small departments of PU ready

पीयू : छोटे विभागों के विलय का प्रस्ताव तैयार

Tue, 06 Jul 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Proposal for merger of small departments of PU ready
चंडीगढ़। नैक का दौरा जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही पीयू अपने मानकों की पूर्ति के लिए तेजी से जुट गई है। अब छोटे विभागों के विलय का खाका तैयार हो गया है। कमेटी ने इसे वीसी के पास भेजा है। उनकी मंजूरी के बाद यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

नैक ने 2015 में पीयू का दौरा किया था। उस दौरान टीम ने पाया था कि छोटे-छोटे विभाग यहां स्थापित हैं। उनके चेयरमैन भी हैं। इससे संसाधनों का अधिक प्रयोग हो रहा था। एक ही शिक्षक के सहारे विभाग चल रहे थे। ऐसे में नैक ने छोटे विभागों का विलय उनसे संबंधित विभागों में करने को कहा था। साथ ही इन विभागों को सेंटर का नाम देकर उनमें समन्वयक रखे जाने थे। यह प्रस्ताव पीयू में काफी समय से लटका हुआ था। कई बार प्रस्ताव बना भी, लेकिन लागू नहीं हो पाया। अब कमेटी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि कमेटी ने सभी निर्णय लेकर फाइल वीसी की ओर बढ़ाई है। इसी सप्ताह में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। हालांकि प्रस्ताव जब धरातल पर लागू होगा, तो इसका विरोध भी होगा, तब उसका तोड़ भी पीयू को निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed