फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   property tax issue, 1600 people property will be attach in mohali

1600 लोगों की प्रॉपर्टी होगी अटैच, लिस्ट तैयार

Wed, 01 Apr 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 01 Apr 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
property tax issue, 1600 people property will be attach in mohali

नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए 1600 लोगों की प्रॉपर्टी अटैच करने लिस्ट तैयार की है। इसके पहले चरण में मंगलवार को 70 के करीब कॉमर्शियल साइट्स के डिफाल्टरों को प्रॉपर्टी अटैच करने के नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


निगम ने उक्त लोगों को तीस दिन में प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने के आदेश दिए हैं। वरना निगम द्वारा उनकी प्रॉपर्टी सील कर नीलाम कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की तरफ से शहर में सभी प्रकार की प्रॉपर्टी पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाया गया है।
विज्ञापन


सेक्टरों में मौजूद सुविधाओं के अनुसार उन्हें विभिन्न ग्रुपों में बांटा गया है, लेकिन निगम अधिकारियों के ध्यान में आया है कि 1600 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक भी साल-2014-15 का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। इससे निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निगम ने अधिकारियों की मीटिंग कर ऐसी प्रॉपर्टी को अटैच करने का फैसला लिया है। निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने प्रॉपर्टी अटैच करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 1600 लोगों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। जबकि 70 को नोटिस जारी किए गए हैं।
 
आज से बीस प्रतिशत पेनल्टी के साथ जमा होगा टैक्स
शहर के जिन लोगों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है, उन्हें आज से पेनल्टी और ब्याज  के साथ टैक्स भरना पड़ेगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब प्रॉपर्टी टैक्स के साथ बीस प्रतिशत पेनल्टी और 18 प्रतिशत ब्याज चुकाना होगा।

 
तीस करोड़ टारगेट, 22 करोड़ रिकवर
निगम अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने साल-2015-16 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स इकट्ठा करने के लिए 30 करोड़ का टारगेट रखा है। जबकि अभी तक निगम ने 22 करोड़ रिकवर कर लिए गए थे। निगम अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि शेष रहती राशि भी जल्दी ही वसूल ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed