फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property dealer died in suspicious circumstances in Panchkula

Panchkula News: प्रापर्टी डीलर की गोली लगने से मौत, घर में नहीं था कोई, डीजीपी कार्यालय में तैनात है पत्नी

Mon, 29 May 2023 09:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 May 2023 09:29 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार प्रापर्टी डीलर की पत्नी हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। वह अभी डीजीपी ऑफिस सेक्टर-6 पंचकूला में तैनात है। सेक्टर-11 में सरकारी क्वार्टर मिला है। प्रापर्टी डीलर के जानकारों का कहना है कि आनंद के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। 

विज्ञापन
Property dealer died in suspicious circumstances in Panchkula
Panchkula News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-11 निवासी एक प्रापर्टी डीलर की अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से मौत हो गई है। घटना के वक्त उसकी पत्नी ड्यूटी गई थी जबकि दो बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में बाहर गए थे। सरकारी क्वार्टर में दोपहर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने प्रापर्टी डीलर की पत्नी को मोबाइल पर जानकारी दी। 

विज्ञापन


पत्नी के घर पहुंचने तक प्रापर्टी डीलर आनंद सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता चलेगा कि प्रापर्टी डीलर ने आत्महत्या की है या गोली गलती से चली। सूचना मिलते ही एसीपी सुरेंद्र यादव, सेक्टर-10 चौकी प्रभारी प्रताप सिंह और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


घटनास्थल की गहनता से जांच की गई। पुलिस के अनुसार प्रापर्टी डीलर की पत्नी हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। वह अभी डीजीपी ऑफिस सेक्टर-6 पंचकूला में तैनात है। सेक्टर-11 में सरकारी क्वार्टर मिला है। प्रापर्टी डीलर के जानकारों का कहना है कि आनंद के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया था कि 10-15 दिनों से पिस्टल में गोली फंसी है। दोस्तों ने एक्सपर्ट से गोली निकलवाने की सलाह दी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद ने पिस्टल से गोली निकालने की कोशिश की होगी। इसी प्रयास में गोली चल गई और बाजू के नीचे जा लगी। इस कारण उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

बेड पर पड़ा था शव
सोमवार सुबह मृतक की पत्नी ऑफिस गई थी। दोनों बच्चे पढ़ाई करने बाहर गए थे। पड़ोसी की सूचना पर जब प्रापर्टी डीलर की पत्नी घर पहुंची तो शव बेड पर पड़ा था, पास ही पिस्टल थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच। जांच अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की गोली लगने से मौत हो हुई है। अभी यह कह पाना मुश्किल है कि गोली अचानक चली या फिर आत्महत्या की है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पेड़ से लटका मिला सैन्यकर्मी का शव 
उधर, सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एचएमटी गेट पिंजौर के सामने जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान प्रदीप (36) निवासी गांव बमलाना जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप आर्मी में हवलदार के पद पर कालका में कार्यरत था। रविवार की सुबह अपनी यूनिट कालका से लीव सर्टिफिकेट लेकर अपनी बाइक पर घर के लिए निकला था। जब वह शाम तक घर नही पहुंचा तो परिजनों ने गुमशुदगी सूचना कालका, पिंजौर थाने में दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed