{"_id":"77500daef6d043a544848707f9dafdb5","slug":"property-auction-gmada-sector-69-mohali-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार रहें, अगले माह मोहाली में फिर लगेगी प्रॉपर्टी के लिए बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार रहें, अगले माह मोहाली में फिर लगेगी प्रॉपर्टी के लिए बोली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में एक बार फिर गमाडा ने प्रॉपर्टी की नीलामी का फैसला लिया है। इस दौरान नए और पुराने दोनों सेक्टरों में प्रॉपर्टी नीलाम की जाएगी। नीलामी में इंस्टीयूशनल, नर्सिंग होम कॉमर्शियल व रेसिडेंशियल साइटों को रखा गया हैं। कुल 23 साइटों के लिए बोली लगेगी। इन साइटों में नर्सिग होम की एक साइट एयरोसिटी की है। नीलामी सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर में पांच फरवरी को होगी। नीलामी पर कैमरों व अधिकारियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गमाडा ने इस बार पूरी प्लानिंग के साथ प्रॉपर्टी नीलाम करने का फैसला लिया गया। एक तो प्रॉपर्टी बाजार की स्टडी की। उसके बाद केवल उन्हीं साइटों को चुना जिन पर लोग दाव खेल सकते है।
विज्ञापन
वहीं, साइटों के रिजर्व प्राइज में भी सीधे दस से 20 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। गमाडा अधिकारियों की माने तो इस बार उन्हीं साइटों को नीलामी के लिए रखा गया है। जिन पर लोग बोली दे सक ते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा नीलामी को कामयाब बनाने के लिए गमाडा ने शहर के रिएल एस्टेट मार्केट के जानकारों से मीटिंग आदि करने का फैसला लिया। ताकि खरीदारी के माहौल को बनाया जा सकें। नीलामी संबंधी अन्य जानकारी गमाडा की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।
एक में बेसमेंट दी, दूसरे में नहीं दी
भले ही दिसंबर में हुई प्रॉपर्टी की नीलामी में रोष प्रदर्शन मांग की थी कि बूथों को पहले से बेसमेंट बनाने की अनुमति दी जाए। साथ ही नक्शे की सुविधा दी जाए। उस समय अधिकारियों ने लोगों को विश्वास दिलाया था कि अगली नीलामी में इस चीज का पूरा ध्यान रखा जाएगा। लेकिन इस बार केवल एक की बूथ में बेसमेंट दी गई। जबकि दूसरे में नहीं।
यह शर्त पूरी करने पर दे पाएंगे बोली
नीलामी में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों को पहले गमाडा के एकाउंट में योग्यता फीस भरनी होगी। इस दौरान जो पर्ची उन्हें मिलेगी। उसी को लेकर वह बोली में शामिल होंगे। बूथ साइट के लिए जहां एक लाख रुपये, रिहायशी प्लॉट के एर ढ़ाई लाख व एससीएफ, नर्सिंग होम व स्कूल साइट के लिए तीन लाख रुपये फीस जमा करवानी होगी। इसके अलावा किसी भी प्लॉट की कुल रिजर्व प्राइज की दो फीसदी राशि भी जमा करवाई जा सकती है।
ऐसे करनी होगी अदायगी
जो लोग नीलामी में साइट जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्हें अधिकारी की आज्ञा अनुसार एक अतिरिक्त दिन में दी गई कुल बोली की पांच से दस प्रतिशत की राशि गमाडा के एकाउंट में जमा करवानी होगी। स्कूल व नर्सिग होम साइट के लिए जहां पांच प्रतिशत वहीं रिहायशी प्लाट के लिए दस प्रतिशत रकम जमा करवानी होगी। जबकि प्लॉट की कुल कीमत पर दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टेट कैंसर ड्रग एडिक्शन ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में चुकाना होगा। इसके अलावा गमाडा ने लोगों की सुवि अनुसार पेमेंट शेडयूल तैयार किया है। उस मुताबिक लोग भुगतान कर पाएंगे।
दिसंबर में पूरी तरह फ्लॉप रही थी नीलामी
इससे पहले गमाडा ने दिसंबर माह में प्रॉपर्टी नीलामी की थी। जो कि पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस दौरान एक 32 साइटों में से केवल नौ साइट ही बिक पाई थी। अधिकतर साइटों पर किसी भी खरीदार ने दिलचस्पी नहीं दिखा थी। इसके अलावा ऑक्शन के दौरान लोगों ने प्रदर्शन तक किया था।