फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   promotion on tv serial ajeeb dastan hai ye, interview of apoorva agnihotri and sonali bendre

अपूर्व, सोनाली की ‘अजीब दास्तां है ये’

Tue, 30 Sep 2014 03:16 PM IST
शिवानी मेहता, मुंबई से लौटकर
शिवानी मेहता, मुंबई से लौटकर Updated Tue, 30 Sep 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
promotion on tv serial ajeeb dastan hai ye, interview of apoorva agnihotri and sonali bendre

शाहरुख खान के साथ ‘परदेस’ फिल्म में बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अपूर्व अग्निहोत्री ने जब टीवी की दुनिया में कदम रखा तो लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। खासकर, जस्सी जैसी कोई नहीं सीरियल से वह हर दिल का ‘अरमान’ बन गए लेकिन फिर अचानक छोटे पर्दे पर मौजूदगी कम हो गई।

विज्ञापन


कुछ समय ब्रेक के बाद अब अपूर्व को एक बार फिर छोटे पर्दे पर मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला है। इस बार वह लाइफ ओके चैनल पर फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के साथ अजीब दास्तां सुनाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


7 अक्तूबर से रात 9.30 बजे शुरू होने वाले सीरियल ‘अजीब दास्तां है ये’ के प्रमोशन के दौरान अपूर्व ने बताया कम और छिपाया ज्यादा। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश ...
विज्ञापन
विज्ञापन


-’अजीब दास्तां है ये’ सीरियल में अलग क्या होगा?
यह सीरियल नहीं, हमारी और आपकी कहानी है। आत्मनिर्भर होने की जद्दोजहद में एक महिला की जिंदगी किन समस्याओं और चुनौतियों से गुजरती है, इसमें सशक्त रूप से दिखाया गया है। सीरियल के प्रसारण से पहले इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता।

-सोनाली बेंद्रे के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
मैं क्या, हर शख्स सोनाली की अदाकारी और खूबसूरती का फैन है। उनकी शख्सियत में गंभीरता के साथ-साथ चुलबुलापन भी है। फिल्मी जगत की नामी हस्ती होने के बावजूद वह बहुत सरल और सहज हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि
उनके साथ काम करने का मौका मिला।

-आपने टीवी की दुनिया में अच्छी पहचान कायम की थी। फिर अचानक मौजूदगी कम क्यों हो गई?

मैं शौक के लिए एक्टिंग करता हूं। जब महसूस हुआ कि अब ब्रेक लेना चाहिए, तो आराम किया। मेरा मकसद डायरेक्शन है। मैं बहुत जल्द इस क्षेत्र में काम शुरू करने जा रहा हूं।

-डायरेक्शन से मतलब फिल्म बनाने से है या सीरियल?

मेरे पापा ज्ञानदेव अग्निहोत्री मशहूर स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं। उनकी जिंदगी से प्रेरणा लेकर मैं फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मेरी दिली ख्वाहिश है कि जब दुनिया से रुखसत होऊं तो लोग मुझे अच्छे निर्देशक के रूप में याद करें।

- आप बिग बॉस के प्रतिभागी रहे हैं। इस सीजन के प्रतिभागियों में से कौन पसंद है?
बिग बॉस अभी शुरू हुआ है। इसे थोड़ा और आगे बढ़ने दीजिए। प्रतिभागियों को ठीक से जान लें, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हार मानना मैंने सीखा ही नहीं : सोनाली

-अचानक छोटे पर्दे के बारे में कैसे सोचा?
अब टीवी का दायरा सीमित नहीं रहा। यह हर घर में है और मैं भी इसके जरिए अपने दर्शकों से जुड़ना चाहती थी। हालांकि रिएलिटी शो के माध्यम से मैंने पहले ही टीवी की दुनिया में कदम रख लिया था लेकिन धारावाहिक के बारे में अब सोचना शुरू किया।

-एकता कपूर परिवार का हिस्सा कैसे बनीं?
एकता का ये धारावाहिक महिलाओं को सशक्त रूप में दिखाएगा। इसलिए इसका कांसेप्ट मुझे बेहतरीन लगा। मैंने शोभा का किरदार निभाया है जो हर पल घर-परिवार और समाज की चुनौतियों से लड़ती है।


-चर्चा है आपने हर एपिसोड के लिए चार लाख रुपये फीस ली है?
मैं साइनिंग अमाउंट पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मेरा मकसद किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाना है।

-आपकी कोई एक बात जो ‘शोभा’ से मेल खाती हो?
कोई एक बात नहीं, बहुत सी चीजें शोभा से मिलती हैं। मैं भी शोभा की तरह जुझारू हूं और किसी भी सूरत में हार नहीं मानती। हम दोनों में एक ही फर्क है और वो ये कि शोभा को कॉफी पसंद नहीं और मैं कॉफी की दीवानी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed