फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   promotion of Executive Officer

Chandigarh News: नगर निकाय विभाग में कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव की पदोन्नति की तैयारी

Mon, 24 Jul 2023 07:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
promotion of Executive Officer
-दोनों स्तर के अधिकारियों के लिए वरिष्ठता सूची जारी
विज्ञापन

-अगले माह तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर, इसके बाद नहीं होगी वरिष्ठता पर सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा शहरी निकाय विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति की तैयारियां हैं। विभाग ने कार्यकारी अधिकारी एवं नगर पालिका सचिवों की वरिष्ठता की सूची जारी कर दी है। इस सूची के लिए विभाग ने जल्द से जल्द आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा है। इसके बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इन्हीं अधिकारियों में से जिला नगर आयुक्त व कार्यकारी अधिकारी के पदों पर पदोन्नति दी जाएगी। सोमवार को विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में कार्यरत 56 नगर पालिका सचिवों की सूची जारी की। इन सभी को सूची भेजते हुए कहा है कि अपने मौजूदा पद व संभावित पदोन्नति के बारे में यदि चाहें तो अपनी आपत्ति दर्ज करवाएं। तय समय सीमा के बाद किसी आपत्ति पर सुनवाई नहीं होगी। इससे पूर्व विभाग द्वारा 25 कार्यकारी अधिकारियों की वरिष्ठता की सूची भेजी थी। उन्हें भी अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग ने पदोन्नति की दिशा में दोनों स्तर के अधिकारियों की सूची जारी की है। सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद नगर पालिका सचिव कार्यकारी अधिकारी व कार्यकारी अधिकारी को जिला नगर आयुक्त के पद पर पदोन्नति मिल सकेगी। किस अधिकारी को कहां पर पदोन्नति दी जानी है, यह फैसला बाद में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed