{"_id":"a280677b2bc38a00e7b3789239c62955","slug":"promised-to-give-special-facilities-to-junkies-after-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीते तो खुलवाएंगे चूरापोस्त के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जीते तो खुलवाएंगे चूरापोस्त के ठेके
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 15 Apr 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा लुधियाना से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे राजीव कुमार कालड़ा ने अपने चुनावी मैनीफेस्टो में नशे के आदी लोगों के लिए विशेष सुविधाएं देने का वादा किया है।
विज्ञापन
कालड़ा ने कहा है कि पंजाब में काफी मात्रा में लोग नशे के आदी हो चुके हैं। अगर वह चुनाव जीतते है तो उनका बढ़िया और मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
अगर वह फिर भी नशा नहीं छोड़ पाते है तो उन्हें नशा उपलब्ध कराने के लिए पंजाब में राजस्थान, मध्यप्रदेश की तर्ज पर लुधियाना में भी चूरापोस्त के ठेके खुलवाए जाएंगे। उन्होंने अपने मैनीफेस्टो में एनडीपीएस एक्ट में सुधार करवाने की भी बात लिखी है।
विज्ञापन
कालड़ा के अनुसार अगर पंजाब में भी सरकारी लाइसेंसशुदा चूरापोस्त के ठेके खोले जाते हैं तो जहां एक तरफ सरकार को करोड़ों रुपये की सरकारी आमदन मिलेगी। वहीं नशा करने वाले लोगों को जेल भी नहीं जाना पड़ेगा और उनके पारिवारिक सदस्य सुखी रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके अलावा चुनाव में अन्य ड्रग्स व पैसा बांटने से भी रोका जाएगा। जो लोग चूरापोस्त के आदी हो चुके हैं, उनके लाइसेंस बनवाएं जाएंगे और सरकार से मान्यता प्राप्त मात्रा में चूरापोस्त दिलाई जाएगी। अगर वह जीतते हैं तो किसी भी पार्टी को समर्थन देने से पहले यह मुद्दा जरूर उठाएंगे।