{"_id":"5dbd0bf58ebc3e013c6cd608","slug":"project-to-renovate-chandigarh-railway-station-like-heidelberg-central-station-of-germany","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब जर्मनी के 'हीडलबर्ग' की तर्ज पर बनेगा चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन, 135 करोड़ का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जर्मनी के 'हीडलबर्ग' की तर्ज पर बनेगा चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन, 135 करोड़ का टेंडर जारी
Sat, 02 Nov 2019 10:24 AM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
सिटी ब्यूटीफुल का रेलवे स्टेशन जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बनेगा। रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए करीब 135 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर जारी होने के बाद स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए प्लानिंग भी शुरू कर दी गई है।
आईआरएसडीसी (इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन) के अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ वीआईपी गेट से रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार तक पहले स्टेशन को तोड़ा जाएगा, लेकिन इससे पहले यात्रियों की सहूलियत को लेकर प्लानिंग चल रही है कि काम के दौरान रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को दिक्कत पेश न आए और काम भी चलता रहे। कागजी कार्रवाई सारी पूरी कर ली गई है लेकिन काम शुरू होने में चार-पांच महीने लग सकते हैं।
36 मीटर कंकोर्स ब्रिज से रेलवे स्टेशन का एक छोर दूसरे से जुड़ेगा
रेलवे स्टेशन के चंडीगढ़ और पंचकूला साइड बहुमंजिला इमारत तैयार की जाएगी। इस इमारत में फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर बनेेगा। इसमें यात्रियों से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें वेटिंग रूम, लाउंज, खाने-पीने की सुविधा शामिल हैं। ये इमारत 60 मीटर चौड़ी और 42 मीटर गहरी होगी। इसके अलावा पंचकूला और चंडीगढ़ साइड को कंकोर्स ब्रिज से जोड़ा जाएगा। यह करीब 36 मीटर चौड़ा होगा। कंकोर्स पर वेटिंग के दौरान लोग मोबाइल चार्ज भी कर सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों के बैठने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
वहीं दो सब-वे का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं नई बिल्डिंग में आरपीएफ का ऑपरेशन सेल, सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम, हथियार रखने के लिए स्टोर रूम और ऑफिस के रूटीन काम के लिए अलग से एक मल्टीपर्पज हॉल होगा। इसके अलावा न्यू ऑफिस बिल्डिंग में रिकॉर्ड रूम और महिलाओं व पुरुष के लिए अलग से लॉकअप रूम भी बनाया जाएगा।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का डिजाइन जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसके लिए 135 करोड़ रुपये का वर्क टेंडर जारी कर दिया गया है। एजेंसी को ईसीजी कांट्रेक्ट दिया गया है। अब एजेंसी पहले इसका डिजाइन तैयार करेगी। उसके बाद यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में तीन-चार माह का समय और लग सकता है। उससे पहले एजेंसी स्टेशन परिसर में अपना ऑफिस बनाएगी।
- वीबी सूद, जीएम सिविल आईआरएसडीसी