फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prohibition on the movement of the vehicle; Staff changed, investigation handed over to Joint Commissioner

चंडीगढ़: फूल और मीट ढोने वाली गाड़ी के चलने पर रोक, स्टाफ भी बदला, अब संयुक्त आयुक्त करेंगी जांच

Fri, 23 Sep 2022 02:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Prohibition on the movement of the vehicle; Staff changed, investigation handed over to Joint Commissioner
मीट उठाने वाली गाड़ी में फूल उठा रहा था चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

मीट ढोने वाले वाहन में ही धूप बनाने के लिए मंदिरों से फूल उठाने की खबर से चंडीगढ़ नगर निगम से लेकर प्रशासनिक अमले तक में हड़कंप मच गया। नगर निगम आयुक्त ने गुरुवार सुबह ही निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल वाहन के चलने पर रोक लगा दी। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गाड़ी के ड्राइवर और पूरे स्टाफ को भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने गुरुवार को ‘मीट ढोने वाले वाहन में ही धूप बनाने के लिए मंदिरों से फूल ले जा रहा नगर निगम’ शीर्षक से इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने इसका संज्ञान लेते हुए मामले की जांच निगम की संयुक्त आयुक्त एसचीएस ईशा कंबोज को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में पूरे दिन यह खबर चर्चा में रही। कई हिंदू संस्थाओं व आम लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया और मामले में संबंधित अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। लोगों का गुस्सा देखने के बाद फूल और मीट उठाने वाली गाड़ी को तुरंत प्रभाव से खड़ा कर दिया गया है और इसके चलने पर रोक लगा दी गई है। आनिंदिता मित्रा ने भी इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा गाड़ी के ड्राइवर और पूरे स्टाफ को भी बदल दिया गया है। मामले को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने भी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- नगर निगम ने आस्था को शर्मसार किया

सोशल मीडिया पर पूरे दिन खबर को लेकर अलग-अलग लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा के युवा नेता रोहन सिंह ने कहा कि नगर निगम ने हिंदुओं की आस्था को शर्मसार किया है। इससे वह बेहद आहत हैं। इस विषय पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कई लोगों ने नगर निगम को जमकर कोसा। 



समस्या समाधान टीम ने कहा कि निगम चंडीगढ़ की लापरवाही से लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। देवी देवताओं की पूजा के लिए जिन फूलों से धूप और दीपक बनाए जा रहे हैं, उन फूलों को नगर निगम मीट ढोने वाली गाड़ी में उठा रहा है। इस प्रकार के कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed