फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Progrresiv Punjab Agriculture Summit

एक करोड़ का झोटा देखना है तो पहुंचें चप्पड़चिड़ी

Mon, 17 Feb 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 17 Feb 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
Progrresiv Punjab Agriculture Summit

एक करोड़ रुपये का झोटा (भैंसा)। जी, हां सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है। लेकिन यह बिल्कुल सच है। प्रोग्र्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में लगी पशु प्रदर्शनी यह झोटा आया हुआ है। मुराह नल्स का यह झोटा जय सिंह का है। हॉल ही में मुक्तसर में संपन्न हुए राष्ट्रीय पशु मेले में झोटे ने एक लाख का पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन


बदड़ी कलां मोगा के रहने वाले झोटे के मालिक जय सिंह ने बताया कि इसकी उम्र साढ़े तीन साल है। इसे दूध पीने का शौकीन है। रोजाना आठ लीटर दूध पीता है।

इसे वह प्यार से बलि कहते हैं। सैकड़ों भैंसों की ब्रीडिंग कर चुका है। जय सिंह ने बताया कि वह इसे बेचने के लिए नहीं लाए हैं। लेकिन इसकी मार्केट में कीमत एक करोड़ रुपये है। उनके पास भी इसके लिए ऑफर आ रहेे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में बलि को नीली रावी नस्ल का रोडे नाम का झोटा कड़ी टक्कर दे रहा है। झोटे ने इस बार मुक्तसर में हुए राष्ट्रीय पशु मेले में बेहतर झोटे का पुरस्कार का जीता है। झोटे के मालिक जगजीत सिंह ने बताया कि उसने एक लाख का अवार्ड जीता है। अब तक करीब छह लाख के पुरस्कार जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वैसे वह अपने झोटे को कभी बेचेंगे नहीं। लेकिन इसकी इस समय मार्केट वेल्यू 75 लाख रुपये चल रही है। क्योंकि यह कई राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम कर चुका है।

बलदीप सिंह अपने मारवाड़ी नस्ल के घोड़े को लेकर प्रदर्शनी में आए हैं। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र चार साल है। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत करीब बीस लाख रुपये है।

दूसरा भी मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। जिला मोहाली के गांव बाकरपुर के जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका घोड़ा कई अवार्ड जीत चुका है।

उसकी उम्र साढ़े चार साल है। छोटे और जो उसे काफी पसंद है। इसकी कीमत 19 लाख रुपये है।

रजिया और बेगम में टक्कर
पशु प्रदर्शनी में रजिया और बेगम दो घोड़ियां आई हुई हैं। दोनों रिश्ते में मां-बेटी है। लेकिन अवार्ड के लिए दोनों में कड़ी टक्कर है। अब तक दोनों ही आठ लाख रुपये से अधिक के अवार्ड जीत चुकी हैं। इस बारे में में बराड़ स्टड फॉर्म के मालिक नाहर सिंह ने बताया कि उन्हें काफी खुशी है कि उनके पशु लगातार पुरस्कार जीत रहे हैं।
 
एक गाय जो दिन में देती 50 लीटर दूध
चप्पड़चिड़ी। प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में एचएफ क्रॉस नस्ल की गाय सबके अधिक आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गाय लगातार तीन साल ने राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय पशु मेलों की चैंपियन है। पशु मालिक ने बताया कि गाय रोजाना दोनों टाइम 50 लीटर दूध देती है।

गाय के मालिक अमृतसर निवासी साहिब सिंह ने बताया कि यह गाय इंडियन है। उन्होंने बताया कि गाय रोजाना 40 साइले एवं फीड खाती है। बाकी गाय काफी आकर्षक है। उन्होंने बताया कि गाय की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। इसके अलावा प्रदर्शनी में भेड़, बकरियां, टकी, मुर्गे एवं ऊंट समेत जानवर थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। शाम को प्रदर्शनी देखने के लिए काफी संख्या में किसान चप्पड़चिड़ी पहुंचे।

ट्रैक्टर और कंवाइनों संग फोटो खींचे
चप्पड़चिड़ी। समिट के चलते चप्पड़चिड़ी की सूरत पूरी तरह बदल गई है। समिट के लिए कई कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा कंपनियों द्वारा कई स्टॉल लगाए गए हैं। जहां पर कृषि से संबंधित उपकरण पेश किए गए हैं। इसमें ट्रैक्टर से लेकर कंबाइन तक शामिल हैं। अधिकतर सामान मंहगा है। ऐसे मेें किसान फोटों खिंचाने का आनंद उठा रहे हैं।


आखिरी अफसरों की मेहनत रंग लाई
चप्पड़चिड़ी। बारिश के बाद ऐसा लग रहा था कि शायद समिट में आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। लेकिन प्रशासन ने रातो रात स्थिति सुधार ली।

इस दौरान रेत और ईंट भट्टों की राख डालकर  सारी जगह को सुखा दिया गया। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यहां पर बारिश हुई थी या नहीं । हालांकि पार्किंग में थोड़ी समस्या जरूर आई। इस दौरान कई वाहन भी पार्किंग में फंसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed