फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Progressive Punjab Investor Summit start today in Mohali

मोहाली में जुटेंगे देशभर के बिजनेसमैन, आज से प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू

Thu, 05 Dec 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Progressive Punjab Investor Summit start today in Mohali
मोहाली मेजबानी के लिए तैयार। - फोटो : अमर उजाला

सूबे में निवेश को प्रोत्साहन देने के मकसद दो दिवसीय प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट गुरुवार को मोहाली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में शुरू होगा। इसमें देश-विदेश के नामी बिजनेस ग्रुप के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का ‘तेज गति से विकास की रूपरेखा’ विषय पर सेशन आकर्षण का केंद्र रहेगा। 

विज्ञापन


यह सेशन दोपहर बाद 2.35 से लेकर 3.05 बजे तक चलेगा। इसमें ईस्ट इंडिया होटल्स के कार्यकारी चेयरमैन पीआरएस ओबेराय, आईटीसी कोटक महिंद्रा बैंक के कार्यकारी उप चेयरमैन और एमडी उदय कोटक, आईटीसी ग्रुप के चेयरमैन संजीव पुरी, हिंदुजा ग्रुप यूरोप के चेयरमैन प्रकाश हिंदुजा, हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल, वर्धमान टेक्सटाइल के उप चेयरमैन और ज्वाइंट एमडी सुचिता जैन शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


इसी दिन कई सेशन होंगे जिनका मकसद घरेलू और वैश्विक औद्योगिक दिग्गजों के लिए राज्य को अग्रणी निवेश के ठिकाने के तौर पर उभारना है। तेज गति से विकास के लिए रूपरेखा और सामूहिक विकास के लिए निर्माण हिस्सेदारी सेशन का की-नोट एड्रेस भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजूकी का होगा। यह सेशन शाम पांच बजे तक चलेगा। एचएमईएल के एमडी प्रभ दास इसमें एमएसएमई अवार्ड्स देने और एचडीएफसी के कर्ज वितरण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Progressive Punjab Investor Summit start today in Mohali

एक अन्य सेशन में भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी, डीएलएफ के उप चेयरमैन राजीव सिंह, शराफ ग्रुप के उप चेयरमैन शराफुद्दीन शराफ और भारत होटल्स की सीएमडी ज्योत्सना सूरी शामिल होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने कहा कि समिट का मकसद पंजाब में निवेश के लिए माहौल दिखाने के साथ-साथ भविष्य की हिस्सेदारी के लिए मौकों की पेशकश करना है। 

पहले दिन में यह भी खास :

  • पहले दिन का आगाज केंद्र सरकार के औद्योगिक प्रोत्साहन और आंतरिक कारोबार विभाग के सचिव के भाषण से होगा। पैनल में संघड़ टेक्नोलॉजीज, कैपिटल स्माल फाइनांस बैंक, फ्रेश एफएंडवी एंड फ्रोजन फूड, आईटीसी के अलावा विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संस्था के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
  • फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी कंपनियों के साथ एमओयू इस सेशन की खास बात होगी। 
  • हीरो साइकिल्स, केपीएमजी इंडिया और न्यू स्वॉन की शीर्ष मैनेजमेंट अपने तजुर्बे साझे करेगी। 
  • पंजाब को अगला स्टार्ट अप सेंटर बनाने पर आधारित एक अन्य सेशन में एगनेक्स्ट टेक्नोलॉजी, भारत फंड, सोनालिका इंडस्ट्रीज, इंडियन एंजल नेटवर्क एंड फाउंडिंग पार्टनर ऑफ आईएएन फंड के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सेशन के दौरान मूफार्म फाउंडर और अकाल स्पारिंग्ज के एमडी अपने विचार रखेंगे। 
  • ‘पंजाब और यूके - नवीनता और प्रौद्योगिकी के लिए मौके’ सेशन में यूके ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट-भारत,  यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल, एचयूएल, सीएसआर- इमटैक और टाइनौर के नुमाइंदे शामिल होंगे। भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर ऐंर्ड्यू आयर प्रजेंटेशन देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed