{"_id":"b68b3d6050393ed692d516d61c7eff81","slug":"program-in-manav-mangal-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किशोर की याद फिर धीयां दा सत्कार..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किशोर की याद फिर धीयां दा सत्कार..
अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 16 Dec 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में आयोजित सालाना कार्यक्रम किलकारी-13 के दौरान प्री-नर्सरी, नर्सरी एवं केजी के बच्चों ने शानदार परफॉर्मेंस से रंग जमाया।
विज्ञापन
स्कूल प्रजेंटेशन के बाद प्रार्थना नृत्य हुआ। बच्चों ने उत्तराखंड में पीड़ितों को बचाने के लिए दिन-रात लगे रहे फौजियों को समर्पित आइटम ‘आशाएं’ पेश किया।
विज्ञापन
नर्सरी के बच्चों ने कॉमेडी गीत पर प्रस्तुति के साथ नामी गायक किशोर कुमार की याद दिलाई। तो केजी के बच्चों ने धीयां दा सत्कार.. से बेटियों के सम्मान का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
मदर अर्थ से धरती की संभाल का संदेश दिया गया। कलर्स थीम पर आधारित फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने एरोबिक्स द फिटनेस मंत्रा.. से लोगों को एक्सरसाइज करने की नसीहत दी।
प्रे फॉर इंडिया ने देशभक्ति के रंग भरे। करीब आठ सौ स्टूडेंट्स ने परफॉर्मेंस में हिस्सा लिया। डायरेक्टर संजय सरदाना ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास भरने के लिए सभी बच्चों को परफॉर्मेंस के लिए प्रेरित किया जाता है।