फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   program at PU, 10 businessman awarded

स्थापना दिवस पर स्टार्टअप्स चलाने वाले 10 लोग सम्मानित

Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
program at PU, 10 businessman awarded
पीयू में कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

पीयू स्थित आईसीएसएसआर में मंगलवार को आर्यंस ग्रुप ऑफ  कॉलेजिस का 10वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्टार्टअप्स चलाने वाले 10 लोगों को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया। आईएएस विवेक आत्रेय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यंस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने की। जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें बस रूट्स, लिटिल लीजेंड्स, पंजाबी करंट, साक फाउंडेशन, ट्राईडील, मैट्रीफाइड डॉट काम, द रूमोर मिल, सोल बाउल, एस्प्रेंनजा इनोवेशंस, एस्पायर के सदस्य मौजूद थे। आत्रेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया और डिजिटल इंडिया को पहचानने, उभारने पर ट्राइसिटी के उद्यमियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


शादी के लिए अधिक हुआ खर्च तो लोगों के लिए बनाई वेबसाइट स्टार्टअप कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली इंदु चौहान ने बताया कि उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। उन्हें पैकेजेस लेने में अधिक पैसे खर्च करने पडे़। उन्हें सही तरीके की जानकारी साइट के माध्यम से नहीं मिल पाई। उन्होंने अपनी शादी के बाद एक वेबसाइट बनाने का निश्चय किया। इसमें लोग शादी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मैट्रीफाइड डॉट काम वेबसाइट पर लोगों को सभी जानकारी मिलती हैं। इसमें लड़केऔर लड़कियों की कुंडली भी मिलाई जाती है। अब तक इस वेबसाइट के माध्यम से पांच हजार लोग शादी कर चुके हैं। इसमें अभी 25 हजार लोग रजिस्टर्ड हैं। इस वेबसाइट पर कोई पैसा लोगों को खर्च नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी वेबसाइट पर बताते हैं कौन से रेस्टोरेंट पर डिस्काउंट सुनील ने बताया कि वह ट्राईडील डॉट इन के माध्यम से रेस्टोरेंट और सैलून के बारे में जानकारी देते हैं। वह ट्राइसिटी के रेस्टोरेंट और सैलून में मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताते हैं। शहर में 700 ऐसी जगहों की वह जानकारी अपनी वेबसाइट पर फ्री देते हैं। इसके माध्यम से उनके साथ 50 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।


दो घंटे में बाजार रेट पर खाना पहुंचा रहे सिद्घांत दास ने बताया कि सोलबाउल डॉट इन के माध्यम से लोगों को 800 खाने का सामान उनके घर दो घंटे के अंदर बाजार रेट पर उपलब्ध कराया जाता है। यह सर्विस वह दो साल से दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed