{"_id":"5bc2ddfabdec2269385b566d","slug":"pro-kabaddi-league-telugu-titans-defeated-up-yodhda-by-34-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग: तेलगू टाइटंस ने यूपी योद्धा को 34-29 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो कबड्डी लीग: तेलगू टाइटंस ने यूपी योद्धा को 34-29 से हराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग में तेलगू टाइटंस व यूपी योद्धा के बीच मैच खेला गया, जिसमें तेलगू टाइटंस की टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाते हुए यूपी की टीम को 34-29 से हरा दिया। तेलगू टाइटंस के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी ने एक बार फिर धमाकेदार खेल दिखाते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा 11 प्वाइंट जुटाए। यूपी योद्धा की ओर से प्रशांत कुमार ने भी 11 प्वाइंट जुटाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
दूसरा मैच हरियाणा स्टीलर्स व यू मुंबा के बीच खेला गया। सोनीपत के स्पोर्ट्स स्कूल राई में प्रो कबड्डी लीग के चल रहे मैचों में तेलगू टाइटंस व यूपी योद्धा के बीच मैच खेला गया। जिसमें तेलगू की टीम ने शुरूआती प्वाइंट लेने के बाद तीन प्वाइंट तक बढ़त बनाए रखी। वहीं यूपी योद्धा की टीम ने अपना खाता खोलने के बाद एक समय प्वाइंट का अंतर 9-8 तक पहुंचा दिया, लेकिन पहले हाफ में तेलगू 18 तो यूपी की टीम 13 अंकों पर रही। लेकिन तेलगू टाइटंस की टीम ने लगातार मैच पर शिकंजा कसते हुए प्वाइंट 20-13 तक पहुंचा दिए और उसने 34-29 के साथ मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन